फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जीआईसी में हुई एल्युमिनी मीट

जीआईसी में हुई एल्युमिनी मीट

Mon, 21 Jan 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी में हुई एल्युमिनी मीट
बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को एल्युमिनी मीट हुई, जिसमें यहां से पढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में उच्च शिखर पर पहुंचे करीब 60 पूर्व छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने किया। अध्यक्षता पूर्व छात्र, वर्तमान में बीएसएनएल मथुरा के प्रधान महाप्रबंधक, सूर्यकांत ने की।
विज्ञापन

छात्र सम्मेलन का संयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के छात्रों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से की। शहर विधायक ने छात्रों को गुरु का सम्मान करने, शिक्षा ग्रहण कर पूर्व छात्रों की भांति गौरव हासिल करने का सुझाव दिया। सभी पूर्व छात्रों का स्वागत स्मृति चिह्न से हुआ, जिसके बाद पूर्व छात्रों ने मंच से अपनी पुरानी यादों को एक दूसरे से साझा किया। साथ ही परीक्षा पास कर ग्रेजुएशन की पढ़ाई और सफलता हासिल करने में स्कूल से मिली शिक्षा को सराहा। इस दौरान उप प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश कुमार यादव, उप प्रधानाचार्य कुसुम राजपूत, डॉ. हरमिंदर सिंह, डॉ. राजेश सक्सेना, डॉ. चंद्रमोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed