फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फरवरी में दिल्ली में होगा क्रेडाई का अधिवेशन

फरवरी में दिल्ली में होगा क्रेडाई का अधिवेशन

Mon, 21 Jan 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
फरवरी में दिल्ली में होगा क्रेडाई का अधिवेशन
बरेली। देश के रियल एस्टेट संगठन क्रेडाई का फरवरी में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अधिवेशन होने जा रहा है। दो दिवसीय अधिवेशन 13 और 14 फरवरी को होगा। सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

क्रेडाई के प्रेसीडेंट रमनदीप सिंह ने बताया कि आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री रियल एस्टेट के संगठन के समारोह में शिरकत कर देश के विकास पर चर्चा करेंगे। अधिवेशन में 23 प्रदेशों के 205 शहरों के 12500 से अधिक क्रेडाई सदस्य शामिल होंगे। बरेली से रियल एस्टेट से जुड़े 50 कारोबारी भी अधिवेशन में शामिल होने जाएंगे। उन्होंने बताया कि डेवलपर्स देश की जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस बात को प्रधानमंत्री भी समझते हैं। इसलिए वह रियल एस्टेट से संबंधित कई नीतिगत फैसले की घोषणा भी कर सकते हैं। प्रेसवार्ता में सचिव सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजेश गुप्ता, हरदीप ओबराय, राजेश अग्रवाल, प्रिंस छाबड़ा, हरप्रीत सिंह, शंकर अग्रवाल, भावेश अग्रवाल, अंकित जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed