{"_id":"5c44d551bdec2273651486f6","slug":"191548014929-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चपरासी नहीं कर पाएंगे बाबूगिरी, हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चपरासी नहीं कर पाएंगे बाबूगिरी, हटाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम में दर्जन भर से अधिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाबूगिरी का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद इन सभी को मूल पद से उच्च पद का काम न लेने के निर्देश दिए गए हैं।
नगरीय निकायों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से बाबूगिरी का काम लिया जा रहा है। इसकी शिकायत शासन में होने के बाद स्थानीय निकाय की निदेशक डॉ. काजल ने सभी नगर आयुक्तों को इस पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसकी प्रति नगर निगम को भी भेजी गई है। आदेश में कहा गया है कि इन सभी को तत्काल मूल पदों पर वापस भेजा जाए। नगर निगम के भी दर्जन भर से अधिक कर्मचारी इसके लपेटे में आएंगे, इनमें चपरासी और सफाईकर्मी भी शामिल हैं, जो अफसरों का चहेता बनकर बाबूगिरी के काम में लगे हैं।