{"_id":"5c268610bdec2256d22f7d34","slug":"131546028560-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में शुरू हुई रंगाई-पुताई और सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में शुरू हुई रंगाई-पुताई और सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के 30 दिसंबर को बरेली आने की चर्चा है। प्रशासन ने हेलीपैड और विकास भवन के दफ्तरों में रंगाई, पुताई और सफाई का काम शुरू करा दिए हैं। अफसर केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं वाले कामों की बुकलेट तैयार कराने में जुट गए हैं। कर्मचारियों से दिन-रात कंप्यूटर रूम में आंकड़े तैयार कराए जा रहे हैं। हालांकि देर रात तक सीएम के बरेली आगमन का कोई लिखित कार्यक्रम नहीं आया था।
विकास भवन में मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर दफ्तरों की रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। विकास भवन सभागार की कुर्सियां भी बदली जा रही हैं। अफसरों ने यह मानकर विकास भवन में रंगाई-पुताई से लेकर शौचालयों की सफाई शुरू कर दी है कि मुख्यमंत्री पहले की तरह विकास भवन सभागार में अफसरों की मीटिंग ले सकते हैं। पहले भी मुख्यमंत्री जब बरेली आए तो अफसरों की मीटिंग विकास भवन सभागार में ही हुई थी। सीडीओ सत्येंद्र कुमार की निगरानी में राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बरेली की 1193 ग्राम पंचायतों में शौचालयों के निर्माण की स्थिति, ओडीएफ गांवों की संख्या, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, गड्ढा मुक्त सड़कें, सेतु निगम के लाल फाटक और आईवीआरआई फ्लाईओवर निर्माण की प्र्रगति, नहरों में पानी समेत विभिन्न विभागों के आंकड़े एकत्र कर बुकलेट बनाई जाने लगी है। सीएम के आगमन की चर्चा के बाद अफसरों की व्यस्तता इस कदर बढ़ गई है कि उनके मोबाइल तक नहीं उठ रहे हैं।