फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कोहरा और बूंदाबांदी से होगा नए साल का स्वागत

कोहरा और बूंदाबांदी से होगा नए साल का स्वागत

Sat, 29 Dec 2018 01:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
कोहरा और बूंदाबांदी से होगा नए साल का स्वागत
बरेली। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं का कहर बरेली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में लगातार जारी है। अभी दो से तीन दिन तक थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ दिन में धूप खिलने के साथ शीतलहर का कहर जारी रहेगा। मगर, न बादल होंगे, न ही इस साल अब बारिश होने की कोई संभावना है। हां, नया साल शुरू होते ही हवा का रुख बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर पश्चिम की हवाएं कहर बरपाएंगी। मौसम विभाग ने दो जनवरी के बाद आसमान में बादल छाए रहने, बूंदाबांदी पड़ने और घने कोहरे के साथ सूर्यदेव के दिन में भी बहुत कम दिखने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस का मामूली सुधार हुआ। मगर, अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। उतार-चढ़ाव के बीच शीतलहर का कहर बरकरार है। सामान्य जनजीवन ठहर सा गया है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान जहां 3.4 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार को यह 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 23 घंटे बाद न्यूनतम तापमान में सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस का सुधार दिखा। इसके बावजूद न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे है। अधिकतम तापमान में बृहस्पतिवार के सापेक्ष शुक्रवार को 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि तीन से चार दिन तक पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं से दिन में धूप खिलने के बावजूद शीतलहर जारी रहेगी, लेकिन आसमान में बादल या बारिश होने की संभावना नहीं है। मगर, पहली जनवरी को भी ठंडी हवाओं के बीच गुनगुनी धूप खिलेगी। मगर, इसके बाद मौसम का रुख अचानक बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आने से उत्तर पश्चिमी की हवाएं कहर बरपाएंगी। इससे आसमान में बादल छाए रहेंगे। कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। बूंदाबांदी भी हो सकती है। अभी फिलहाल न्यूनतम तापमान 3.5 से 5.0 डिग्री और अधिकतम 19 से 20 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
विज्ञापन


क्या सावधानी बरतें
1- बुजुर्ग, हार्ट पेशेंट, ब्लड प्रेशर या शुगर के मरीज सुबह टहलने न निकलें
2- दमा या सांस के मरीज ज्यादा ठंड में खास एतिहात बरतें
3- ठंडा पानी न पिएं। न ही ठंडी चीजों का सेवन करें
4- बर्फीली हवाएं चलने पर बाहर न निकलें। जरूरी होने पर कान, नाक और मुंह ढककर निकलें
5- परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह लें। बिना चिकित्सक की राय के दवा न खाएं।

बच्चों के लिए सावधानी
1- धूप निकलने पर ही बच्चों को घर से बाहर जाने दें
2- गरम पानी से ही नहलाएं। गरम पानी ही पीने को दें
3- ठंड से बचाव के लिए बच्चों को गरम कपड़े पहनाएं। नाक, कान और मुंह ढंककर रखें
4- पेट खराब या बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें क्योंकि यह कोल्ड डायरिया भी हो सकता है
5- अत्याधिक ठंड होने पर बच्चों को निमोनिया होने का खतरा रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed