फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Zaheer Club ground became deserted, street vendors did not arrive

Banda News: जहीर क्लब मैदान हुआ वीरान, नहीं पहुंचे पटरी दुकानदार

Sat, 31 Aug 2024 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Zaheer Club ground became deserted, street vendors did not arrive
बांदा। शहर की मुख्य सड़कें व बाजार अतिक्रमण से कराह रहे हैं। नगर पालिका ने पिछले वर्ष अभियान चलाकर कचहरी के पास आबाद रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को खदेड़ दिया। उनकी गुहार पर प्रशासन ने इन्हें बसाने के निर्देश दिए। पालिका ने जहीर क्लब मैदान में दुकानों के लिए चबूतरे बनवाए और 46 दुकानदारों को चिह्नित किया, पर इन्हें आज तक मैदान में बसा नहीं सकी। जहीर क्लब मैदान दुकानदारों को रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

शहर में झांसीृ-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर क्योटरा तिराहे से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक दोनों पटरियों पर अतिक्रमण है। पटरी व रेहड़ी दुकानदार पटरी को छोड़कर मुख्य मार्ग पर ही दुकानें सजाते हैं। इसके अलावा यहां अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड भी आबाद है। तत्कालीन मंडलायुक्त के निर्देश पर नगर पालिका व प्रशासन ने यहां बुल्डोजर चलवाया। मंडलायुक्त खुद निकले और दुकानदारों को हटवा दिया। दुकानदारों ने कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन कर उन्हें बसाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

इस नगर पालिका ने इन दुकानदारों को बसाने की योजना बनाई। हाईवे में उजाड़े गए दुकानदारों की सूची बनाई गई। संकट मोचन मंदिर के सामने जहीर क्लब में पक्के चबूतरे बनवाए गए। करीब एक वर्ष से आज भी यह चबूतरे बने हैं और ध्वस्त होने की कगार पर हैं, लेकिन पटरी व रेहड़ी दुकानदार बसने नहीं आए। कुछ माह बाद फिर लोग हाईवे की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण कर दुकान चला रहे हैं। नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि दुकानदार यहां दुकान लगाना पसंद नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि जहीर क्लब में बड़े गेट लगें और इसे बाजार का रूप दिया जाए। पालिका यह काम कर नहीं पा रही है। इससे यह योजना जहां की तहां है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीआई में दी योजना की जानकारी
आवास विकास मोहल्ला निवासी आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप शुक्ला ने नगर पालिका में रेहड़ी पटरी दुकानदारों को जहीर क्लब में बसाने संबंधी जनसूचना मांगी। इस पर ईओ ने चिह्नित किए गए 45 दुकानदारों की सूची जरूर दी, पर अन्य जानकारियां देने से हाथ खड़े कर लिए। कुलदीप शुक्ला का कहना है कि चिह्नित किए गए दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें जहीर क्लब मैदान में बसाना चाहिए।



-जहीर क्लब मैदान में गरीब दुकानदारों को बसाने के प्रयास किए गए, पर वह आने को तैयार नहीं है। जल्द ही प्रशासन व व्यापार मंडल के साथ बैठक कर इस योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
-मालती गुप्ता बासू, अध्यक्ष नगर पालिका, बांदा




प्रदीप द्विवेदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed