फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uncle and nephew clashed in a land dispute, uncle died

Banda News: जमीन के विवाद में चाचा-भतीजे भिड़े, चाचा की मौत

Fri, 14 Jun 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew clashed in a land dispute, uncle died
बांदा। चकबंदी में ज्यादा जमीन जाने के विवाद में चाचा-भतीजे के बीच गुत्थम गुत्था हो गई। इस दौरान चाचा का सिर दीवार से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी कृष्ण पाल (68) बुधवार को दोपहर दो बजे करीब घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। तभी भतीजा ओमप्रकाश आया और चकबंदी में ज्यादा जमीन जाने को लेकर कृष्ण पाल से झगड़ा करने लगा। बात बढ़ने पर दोनों के बीच गुत्थम गुत्था हो गई। इसी दौरान कृष्णपाल का सिर पीछे दीवार से टकरा गया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वृद्ध ने रात में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कृष्ण पाल के चचेरे भाई रमेश ने बताया कि वह पांच भाई थे। तीन भाइयों स्व. कृष्ण कुमार, कृष्ण गोपाल और कृष्ण पाल की चकबंदी में छह-छह बीघा के चक बनाए गए थे। बड़े भाई कृष्ण कुमार के पुत्र ओमप्रकाश का आरोप है कि उसके चक की ज्यादा जमीन कृष्णपाल के चक में चली गई है, जबकि ऐसा नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद के दौरान यह हादसा हो गया। कृष्ण पाल के दो पुत्र अरविंद और आशु हैं। एक पुत्री की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि चाचा-भतीजे के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। उसी धक्का मुक्की में वृद्ध की गिर जाने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed