{"_id":"6249e9263545f370297a8a0b","slug":"the-house-and-household-of-four-brothers-were-burnt-by-the-fire-banda-news-knp6891631151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से चार भाइयों के घर व गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से चार भाइयों के घर व गृहस्थी जली
विज्ञापन
अग्निकांड पीड़ितों से मिलने पहुंचीं विधायक ओममणि वर्मा।
- फोटो : BANDA
नरैनी/कालिंजर। कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव में आग से सगे चार भाइयों के घर में आग लग गई। इससे सभी की पूरी गृहस्थी जल गई। दो मवेशियों की जलकर मौत हो गई। अग्निकांड के वक्त चारों परिवार के लोग मजदूरी करने गए थे। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। उधर, कालिंजर दुर्ग से सटे एमपी सीमा के जंगल में लगी आग पर भी काबी नहीं पाया जा सका है। इससे लोग दहशत में हैं।
नौहाई गांव में रविवार को सुबह सीताराम के मकान में आग लग गई। तेज हवाओं से कुछ ही देर में लपटों ने उसके भाई चुनबाद, दर्शन व परसन के घर भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया।
आग से सीताराम की भैंस व बकरी की जलकर मौत हो गई। मकानों में रखा खाद्यान्न जल गया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा मौके पर पहुंचे और अग्निकांड से पीड़ित लोगों को मदद का भरोसा दिया। कोटेदार से राशन सामग्री दिलवाई। लेखपाल लालमन सिंह ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, कालिंजर दुर्ग के पीछे मध्य प्रदेश सीमा के परसोहा जंगल में लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। वन विभाग के रेंजर आरपी सिंह, डीएफओ संजय अग्रवाल, वन दरोगा लालजी शुक्ला मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इधर, आग फैलने से दुर्ग को होने वाले संभावित नुकसान के मद्देनजर यूपी के अफसर भी सक्रिय हो गए हैं।