{"_id":"6aac2bd82a18358cf405dac6","slug":"a-raid-was-conducted-in-hamirpur-in-search-of-om-medical-owner-ravindra-banda-news-c-212-1-mah1012-152248-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ओम मेडिकल के मालिक रवींद्र की तलाश में हमीरपुर में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ओम मेडिकल के मालिक रवींद्र की तलाश में हमीरपुर में दबिश
विज्ञापन
फॉलोअप
- कोडीनयुक्त सिरप मामले में टेढ़ा और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की खोजबीन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। कोडीनयुक्त सिरप के अवैध कारोबार की जांच कर रही बांदा पुलिस की टीम मुख्य आरोपी प्रियांशू गुप्ता उर्फ किशन के बहनोई रवींद्र गुप्ता की तलाश में हमीरपुर में डेरा डाले है। टीम दो दिन से टेढ़ा और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी रही है। पुलिस का दावा है कि रवींद्र गुप्ता के काफी करीब पहुंच चुकी है।
रवींद्र गुप्ता की फर्म ओम मेडिकल एजेंसी के नाम पर हुए दवाओं के कारोबार की पुलिस जांच कर रही है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि फर्म के जरिए किन लोगों से कारोबार किया गया, कौन-कौन सी दवाएं मंगाई गईं और उनका वितरण कहां हुआ है। इसके अलावा फर्म से जुड़े अभिलेखों और रुपयों के लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस को उम्मीद है कि रवींद्र के हिरासत में आने के बाद कई सवालों के जवाब मिल सकेंगे। पुलिस ने सिरप के अवैध कारोबार में शामिल चार प्रमुख आरोपियों प्रियांशू गुप्ता, रोहित पांडेय, प्रवीण गुप्ता और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया था। खुलासे के बाद से ही पुलिस रवींद्र गुप्ता को खोज रही है।