{"_id":"6aac2caadd2e9df3d4065bc9","slug":"floodwaters-have-receded-but-boats-remain-the-only-means-of-transport-in-khaptiha-kalan-banda-news-c-212-1-mah1012-152208-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाढ़ का पानी उतरा, खप्टिहा कलां में अभी भी नाव का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाढ़ का पानी उतरा, खप्टिहा कलां में अभी भी नाव का सहारा
विज्ञापन
फोटो 3- चंद्रावल नदी में नाव के सहारे इस तरह से आवागमन कर रहे बच्चे। संवाद
फोटो 2-नांदादेव-पड़ोहरा रपटे पर खड़े ग्रामीण। संवाद
फोटो 3- चंद्रावल नदी में नाव के सहारे इस तरह से आवागमन कर रहे बच्चे। संवाद
- नांदादेव-पड़ोहरा, गौरी-अमारा और सिंधनकलां-तुर्री नाला रपटों पर स्थिति सामान्य
- ग्रामीणों ने अस्थायी पुल की मांग उठाई
पैलानी। तहसील के नांदादेव-पड़ोहरा, गौरी-अमारा और सिंधनकलां-तुर्री नाला रपटों से बाढ़ का पानी उतर गया है। इससे इन मार्गों पर आवागमन सामान्य हो गया है। हालांकि, नदी घाटों पर कीचड़ और फिसलन के कारण स्कूली बच्चों की परेशानी बनी हुई है।
खप्टिहा कलां में केन नदी के ऊपर सीसी रोड पर भरा पानी भी उतर गया है लेकिन कस्बे में अभी भी नाव का संचालन जारी है क्योंकि बच्चे नदी पार करने के लिए इसका सहारा ले रहे हैं। चंद्रावल नदी के घाट पर पानी सिमटने से कीचड़ और दलदल बन गया है। इससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रपटों पर अस्थायी पुल बनाने की मांग की है।
पड़ोहरा गांव के सुनील सिंह और राम बहादुर सिंह ने बताया कि नदी घाट पर फिसलन से कई बार उनकी स्कूली बच्चों के कपड़े , जूते-मोजे और खराब हो जाते हैं। फिसलन के डर से बच्चों को स्कूल भेजने से कतराते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी पुल से सुविधा मिलेगी। फिलहाल नाव से आवागमन जारी है। संवाद