फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students will also be able to prepare for SSC and banking

Banda News: एसएससी और बैंकिंग की भी तैयारी कर सकेंगे छात्र

Thu, 12 Jun 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Students will also be able to prepare for SSC and banking
अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी तैयारी करते छात्र। - फोटो : फोटो फाइल
बांदा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में इस वर्ष छात्र-छात्राएं निशुल्क एसएससी और बैंकिंग की भी तैयारी करेंगे। पहले जिले में सिर्फ यूपीएससी, नीट और जेईई की तैयारी कराई जाती थी। इस वर्ष से एसएससी और बैंकिंग की भी तैयारी कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए विद्यार्थियों का भी चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

पहली जुलाई से महिला डिग्री कॉलेज के सभागार में प्रतियोगी परीक्षाओं की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। कोआर्डिनेटर श्याम कुमार शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जिले में जरूरतमंद छात्रों को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा यूपीएससी, नीट, जेईई की तैयारी कराई जा रही है। इस वर्ष से एसएससी और बैंकिंग की संयुक्त तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस वर्ष प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए यूपीएससी में 139, एसएससी में 138, नीट में 79, जेईई में 40 छात्रों का चयन किया गया है। छात्रों की संख्या में 20 फीसदी इजाफा हुआ है। समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी का कहना है कि बच्चों को बेहतर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में शिक्षक चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 24 पुराने और 24 नए शिक्षकों का चयन कर लिया गया है। पहली जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि छात्रों की मांग पर इस वर्ष एसएससी की और कक्षाएं बढ़ाई गई हैं। ताकि ज्यादा छात्रों को लाभ हो सके। छात्रों की बेहतर तैयारी के लिए विषय विशेषज्ञ योग्य शिक्षकों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed