फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   returned home from the farm and ate poison, death

खेत से घर लौटी और खा लिया जहर, मौत

Mon, 26 Jul 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
returned home from the farm and ate poison, death
बांदा। खेत से घर लौटी महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त पति भजन-कीर्तन करने के लिए गया था, जबकि अन्य परिजन खेत में थे। घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में रामऔतार की पत्नी सियाप्यारी (55) ने शनिवार को शाम घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसके नाती लाला ने खेत जाकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

यहां रविवार को शाम उसकी मौत हो गई। पुत्र कमलेश ने बताया कि मां सियाप्यारी खेत धान की बेड़ लगाने गई थी। वहां से घर आकर पानी के साथ जहरीली गोलियां गटक लीं। घटना के वक्त पति रामऔतार गांव में स्थित देवालय भजन-कीर्तन में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। हालांकि, घरेलू कलह की चर्चा रही। मृतका के तीन पुत्रों में एक और तीन पुत्रियों में दो की शादी हो चुकी है।
करंट से डाकिया की मौत
बांदा। डाकिया की करंट लगने से मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी रामेंद्र का बेटा ब्रजेश (45) गांव में डाकिया था। सोमवार को सुबह घरेलू काम करते समय कटी केबल के संपर्क में आ जाने पर करंट लग गया।
उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार पुत्रियां व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed