{"_id":"6aea29b98457a9059108293b","slug":"broken-roads-stealing-away-breaths-banda-news-c-212-1-mah1012-154272-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: उखड़ी सड़कें, उखाड़ रहीं सांसें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: उखड़ी सड़कें, उखाड़ रहीं सांसें...
Wed, 04 Nov 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो17- तहसील अतर्रा के महुई से भदैया संपर्क मार्ग की स्थिति। संवाद
बांदा/पैलानी/तिंदवारी। शहर के साथ ही प्रमुख मार्गों पर गड्ढे भरने का दावा भले ही किया जा रहा हो, लेकिन गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की राह आसान नहीं हुई है।
बारिश के दौरान जलभराव से सड़कें उखड़ गई हैं। कई रास्तों पर गिट्टियां बिखरी हैं तो कहीं गहरे गड्ढों में सड़क तलाशनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ये सड़कें उनकी सांसें उखाड़ रही हैं।
तहसील पैलानी तहसील क्षेत्र में पपरेंदा-चिल्ला मार्ग जगह-जगह गड्ढे हैं। बगिया-तिंदवारी और अतरहट-खप्टिहा कलां मार्ग पर भी मरम्मत के नाम पर खानापूरी किए जाने की शिकायत है।
विज्ञापन
खप्टिहा कलां-सांडी मार्ग पर करीब आठ किलोमीटर हिस्से में सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है। करतल संवाद के अनुसार तहसील नरैनी क्षेत्र में भी संपर्क मार्गों की हालत ग्रामीणों के लिए चुनौती से कम नहीं है।
नरैनी-करतल मार्ग से करीब 500 मीटर दूर नहरी संपर्क मार्ग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के गांवों को जोड़ता है। इस रास्ते से नहरी, पुगरी, शंकर बाजार, उदयी पुरवा और बड़ैछा समेत कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है।
वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बने इस मार्ग पर अब बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश में जलभराव के कारण निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़क उखड़ने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है।
इसी तरह गुमानगंज-खलारी का करीब दो किलोमीटर संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। निड़हुआ-बड़ैछा, उदयी पुरवा और अरखन पुरवा के संपर्क मार्ग भी बदहाल हैं।
लोक निर्माण खंड-एक के अवर अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि गुमानगंज संपर्क मार्ग में डामर लाने का काम बाकी है। ग्राम पंचायत नहरी के श्री राम, धर्मेंद्र तिवारी, लखन पांडेय, सजीवन ने बताया कि यह संपर्क मार्ग के उखड़ जाने से आवागमन बाधित होता है। रास्ता खराब होने की वजह से आए दिन यहां जाम लगता है।