Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demand for action against Dhirendra Shastri

Banda News: धीरेंद्र शास्त्री पर कार्रवाई की मांग

Wed, 04 Nov 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 04 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against Dhirendra Shastri
बांदा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बयान की निंदा करते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

राजेश दीक्षित ने कहा कि राम और कृष्ण दोनों सनातन धर्म के आराध्य हैं। उन्हें लेकर इस तरह की टिप्पणी करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचने वाली है। इससे समाज में विभाजन और असंतोष की स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में कार्रवाई की जाए। साथ ही धीरेंद्र शास्त्री बृज क्षेत्र में सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी सदस्य रमेश कोरी ने भी बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि यह समाज को बांटने का प्रयास है। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि केवल माफी मांगने से बात नहीं बनेगी। यदि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed