फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MPs angry at lying in monitoring committee meeting

निगरानी समिति की बैठक में झूठ बोलने पर भड़के सांसद

Mon, 31 Aug 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
MPs angry at lying in monitoring committee meeting
बांदा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक में अध्यक्षता कर रहे सांसद आरके सिंह पटेल ने जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा पर कई विभागों की जमकर खबर ली। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन जिला समन्वयक पर समिति की बैठक में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्लेसमेंट किए गए अभ्यर्थियों की सूची जनप्रतिनिधियों को देने की गलत सूचना दी गई। डीएम से कहा कि इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से न कराने पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने को डीएम को निर्देश दिया। डीपीआरओ संजय यादव ने 760 सफाई कर्मियों की सूची उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

सांसद ने एक किसान के ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए 1.14 लाख रुपये लेकर पर्ची न देने पर नाराजगी जताते हुए डीएम से कार्रवाई को कहा। प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दिया कि हाईवे निर्माण में एनएच में काटे गए वृक्षों के स्थान पर नए पौधे लगाए जाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय के लिए जिला स्तरीय कमेटी बनाने और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को शामिल करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर-तिंदवारी सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ऐसे परिवारों को चिह्नित करें जहां शौचालय नहीं हैं। जल निगम 16वीं शाखा की समीक्षा में कहा कि राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने सांड़ी गांव में पाइप लाइन के लिए तोड़ी गई सड़क न बनाने का मुद्दा उठाया था। कहा यह सड़क अब तक क्यों नहीं बनाई गई? बताया जाए, वरना शासन से शिकायत की जाएगी।
विधायक प्रकाश द्विवेदी और विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने कहा कि 30 किमी परिधि में केन नदी पर बैराज बनाया जाएगा, ताकि जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे आबाद गांवों को पेयजल मिल सके। लघु सिंचाई द्वारा बनाए गए तालाबों की सूची उपलब्ध कराने और पिछले व मौजूदा वर्ष में तालाबों के सौंदर्यीकरण आदि का ब्योरा तलब किया। इनके भौतिक सत्यापन के लिए कमेटी गठित करने को कहा। बबेरू विधायक ने कृषि अधिकारी को बीमा कंपनी के एजेंटों के नाम व मोबाइल नंबर की होर्डिंग तहसील व ब्लाकों में लगवाने के निर्देश दिए।
डीएम अमित सिंह बंसल ने समिति को भरोसा दिलाया कि बैठक में जो भी निर्णय या निर्देश दिए गए हैं उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। बैठक का संचालन सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने किया।

एडीएम संतोष बहादुर सिंह, एसडीएम सदर सहित पीडी आरपी मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी व विभिन्न जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि राजेंद्र यादव आदि शामिल रहे। सांसद विशंभर निषाद ने 11 सूत्री प्रस्ताव पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed