{"_id":"66e0a0b9d5c73642fb0e3524","slug":"motivate-traders-to-set-up-units-commissioner-banda-news-c-212-1-sknp1008-115442-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को इकाई स्थापित करने के लिए प्रेरित करें: आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को इकाई स्थापित करने के लिए प्रेरित करें: आयुक्त
विज्ञापन
बांदा। अधिकारी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिटि के तहत उद्योग लगाने वाले व्यापारियों को इकाई स्थापित करने के लिए प्रेरित करे और उनकी समस्याओं का निस्तारण करें। यह बात मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने मंडल स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में दिए।
आयुक्त ने कहा कि अधिकारी निवेष मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किए जाने के लिए निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना/प्रधानमंत्री रोजगार सजन कार्यक्रम एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा करते हुए आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष शत प्रतिशत उपलब्धि पूर्ण करने के निर्देश दिए। चित्रकूट में एसबीआई बैंक द्वारा पत्रावलियों को लंबित रखने पर नाराजगी जताई। औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में पेयजल की व्यवस्था के लिए स्वीकृत 1.61 करोड़ की धनराशि से जल निगम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खराब पड़ी सोलर लाइटों को ठीक कराए जाने के निर्देश दिए। बांदा से महोबा के बीच एनएच मार्ग में कबरई से महोबा के बीच मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। डीएम नगेंद्र प्रताप, अपर एसपी शिवराज, संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार, मनोज गुप्ता, संतोष गुप्ता, मनोज जैन, अशोक गुप्ता, मनोज शिवहरे आदि मौजूद रहे।
-- -- -