फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Decide the routes of e-rickshaws and take preventive action: ADM

ई-रिक्शा के रूट तय कर प्रर्वतन कार्रवाई करें: एडीएम

Sat, 31 Aug 2024 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Decide the routes of e-rickshaws and take preventive action: ADM
बांदा। शहर की यातायात व्यवस्था में नासूर बने ई-रिक्शा चालकों के जल्द रूट तय हों और प्रर्वतन की कार्रवाई की जाए। यह निर्देश सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एडीएम ने एसपी को दिए।
विज्ञापन

एडीएम राजेश कुमार ने मार्गवार हुई दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए सड़क मार्ग में होने वाली दुर्घटनाओं की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही दुर्घटनाओं के कारणों को संकलित किए जाने तथा ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण के निर्देश दिए। कचहरी चौराहे से बस स्टैंड की ओर लगने वाले जाम व बांदा-बबेरू मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों में छत पर बैठकर यात्रा करने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने, भारतीय खाद्य निगम से अनुबंधित ट्रकों को बाईपास मार्ग से संचालित कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बांदा- तिंदवारी फतेहपुर मार्ग में तिंदवारी कस्बे के अंदर सड़क की मरम्मत कराए जाने, बांदा शहर के अलीगंज, सेंटमैरी, बड़ोखर चौराहे पर ट्रैफिक कार्मिंग मेजर्स जंक्शन के रूप में चिन्हित करते हुए व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, एआरटीओ सहित परिवहन, पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed