फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three arrested in recovering punk tax

ट्रकों से गुंडा टैक्स वसूलने में तीन गिरफ्तार

Fri, 23 Nov 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 23 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three arrested in recovering punk tax
ट्रकों से गुंडा टैक्स वसूली के आरोप में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की रात करतल रोड पर में बोलेरो खड़ी कर ट्रकों से धौंस-धमकी के साथ अवैध वसूली और ट्रक चालकों को मारने-पीटने के तीन आरोपियों को पुलिस ने दूसरे दिन दबोच लिया। उनके पास एक 12 बोर तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।  

विज्ञापन


फतेहपुर जनपद के अजमतपुर गांव के ट्रक चालक कुलदीप ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बोलेरो वाहन पर सवार तीन लोग ट्रकों से गुंडा टैक्स मांग रहे हैं। पुलिस के पहुंचने पर बोलेरो छोड़कर तीनों भाग निकले थे। शुक्रवार को तड़के नरैनी कोतवाली पुलिस ने कच्ची सड़क के पास रामू सिंह लोधी पुत्र शिवराम (बजरंग चौराहा, नरैनी), संजय सिंह पुत्र राम सिंह (रमपुरवा, नरैनी) और भोले सिंह पुत्र जगरोपन सिंह (पथरा खेर, रीवां, एमपी) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि बोलेरो सहित उन्हें पकड़ा है। इनके पास 12 बोर तमंचा मिला है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश सरोज, एसएसआई सरोज कुमार, एसआई श्यामधर सिंह और कांस्टेबल रोहित व राजकुमार शामिल रहे। सीओ ओमप्रकाश मौजूद रहे। उधर, अतर्रा पुलिस ने डाक बंगला नहर के पास गुरुवार को रामबाबू कोरी पुत्र मातादीन, मनीराम पुत्र मिट्ठू कुचबंधिया (खम्हौरा, अतर्रा) को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की चार बाइक बरामद की। इनके पास एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस टीम में एसआई गौरव तिवारी व भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed