{"_id":"59b42f0a4f1c1bee7f8b564e","slug":"report-on-fraud-on-couple-and-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति और पांच पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति और पांच पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दूसरे के भूूमि को अपनी बताकर फर्जी बैनामा कर साढ़े 10 लाख रुपये ऐंठने पर पड़ोसी दंपति और उसके पुत्रों समेत सात लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। शहर के खाईंपार मोहल्ले की कलावती पत्नी रामकिशन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि गायत्री नगर निवासी राजेश प्रजापति ने उसे भवानीपुरवा में जमीन दिलाने के लिए 9.50 लाख रुपये कीमत तय की।
विज्ञापन
20 जून 2016 को राजेश और उसकी पत्नी मीना देवी, पुत्र नीरज, चचेरा भाई लक्ष्मीनारायण तथा भाई कमलेश और पिता मोहनलाल ने मिलकर फर्जी विक्रेता राममिलन चौरसिया (बिलगांव) की जमीन बताते हुए राममिलन के नाम से कागजात तैयार कराके गाटा संख्या आदि छिपा कर बैनामा करा दिया। 80 हजार रुपये स्टांप में खर्च हुए। अन्य खर्च मिलाकर कुल 10.50 लाख रुपये उसके खर्च हो गए लेकिन प्लाट में कब्जा लेने पहुंचे तो पता चला कि यह प्लाट कुशवाहा का है। राममिलन चौरसिया के नाम यहां कोई जमीन नहीं है। यह फर्जीवाड़ा करने के बाद राजेश घर छोड़कर भाग गया। अब मंडी समिति के पीछे रह रहा है। उलाहना देने पर उसके लड़कों को मारापीटा और धौंस-धमकी दी। पहले भी राजेश पर फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज हो चुका है। शहर कोतवाली में आरोपी राजेश प्रजापति पुत्र मोहनलाल और उसकी पत्नी मीना देवी, पुत्र नीरज और भाई कमलेश सहित लक्ष्मीनारायण पुत्र गंगादीन और मोहनलाल (सभी निवासी गायत्री नगर) और राममिलन पुत्र नारायण चौरसिया (बहोरवा पुरवा, बिसंडा) के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468 व 471 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उप निरीक्षक चंद्रशेखर गौतम विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन