{"_id":"5a380d6e4f1c1b6a678c2a3c","slug":"kills-the-old-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा की गला दबाकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देता पुत्र। साथ में अन्य परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने लूटपाट के बाद वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पांच हजार रुपये और जेवर व घर के कीमती बर्तन लूट कर हत्यारे फरार हो गए। पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटनास्थल का फोरेसिंक टीम ने निरीक्षण किया। पुलिस जांच कर रही है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी शिवकुमारी (75) पत्नी लाल बहादुर गांव के बाहर मकान बनाकर अकेली रहती थी। पति कई वर्षों पूर्व सन्यास लेकर कहीं जा चुका है। इकलौता पुत्र राजेश अपना परिवार लेकर बांदा शहर में रहकर मजदूरी करता है। बंटाईदार ऊदल उर्फ चुन्नू सोमवार को सुबह सब्जी लेकर शिवकुमारी के पास पहुंचा तो शिव कुमारी का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मुंह, नाक, गले में चोट के निशान थे। पुत्र राजेश ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने हत्या के बाद उसकी मां के जिस्म से कान के बुंदे व नाक की कील आदि जेवर उतार लिए। पर्स में रखे पांच हजार रुपये और कीमती बर्तन भी ले गए। पुत्र के मुताबिक उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। आशंका जताई कि लुटेरों ने पहचान लिए जाने पर हत्या कर दी।
सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, थाना इंस्पेक्टर रेहाना यासमीन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुत्र व आसपास के लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ नमूने संकलित किए। थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
मृतका की पुत्रवधू सुनीता सिंह गांव में ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। बताया कि वह एक-दो दिन में अपनी सास मिलने घर जाती थी। चार दिन पहले भी गई थी। कभी भी सास राजकुमारी ने किसी से कोई खतरा या लड़ाई-झगड़ा की बात नहीं बताई। उधर, पड़ोसियों के मुताबिक राजकुमारी दो दिनों से बाहर नहीं निकली तो शक हुआ और बटाईदार को खबर दी। पुलिस ने दो दिन पहले हत्या की आशंका जताई है।