फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पुत्रों के साथ पिता का हत्यारोपी गिरफ्तार

पुत्रों के साथ पिता का हत्यारोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Feb 2019 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
पुत्रों के साथ पिता का हत्यारोपी गिरफ्तार
बांदा। 8 बीघा जमीन के लिए बूढ़े पिता की लाठियों से पीटकर हत्या कर देने के नामजद पिता और उसके दोनों पुत्रों को पुलिस ने दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बक्छा गांव में गुरुवार (14 फरवरी) को जमीन के विवाद में लगभग 70 वर्षीय पिता धनपत यादव को उसके पुत्र देवराज और उसके दो पुत्रों देवांश व हृदयांश तथा पुत्रवधू ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। बीचबचाव में आए छोटे भाई राममूरत को भी मारपीट कर घायल कर दिया था। राममूरत की ओर से देवराज और उसके दोनों पुत्रों तथा देवराज की पत्नी विद्या देवी के विरुद्ध धारा 302, 307, 147, 504 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।


शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने पुलिस कार्यालय में मीडिया को बताया कि शहर कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा की टीम ने आरोपी देवराज और उसके दोनों पुत्रों देवांश व हृदयांश को शुक्रवार की रात रोडवेज बस अड्डे के पास गिरफ्तार कर लिया। टीम में उप निरीक्षक हीरालाल सहित कांस्टेबल सत्यम गुर्जर, कमलेश कुमार, संदीप कुमार और महिला कांस्टेबल शांति वर्मा शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed