फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सहकारिता चुनाव स्थगित, निकाय चुनाव आड़े आए

सहकारिता चुनाव स्थगित, निकाय चुनाव आड़े आए

Thu, 05 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सहकारिता चुनाव स्थगित, निकाय चुनाव आड़े आए

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। प्रदेश में सहकारिता विभाग की प्रारंभिक समितियों की प्रबंध कमेटियों के निर्वाचन की जोरशोर से चल रही तैयारियों पर ब्रेक लग गया है। अगले माह प्रस्तावित निकाय चुनाव इसमें आड़े आ गए हैं। एक साथ दो चुनावों की व्यवस्था में जिला प्रशासन और अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। नतीजे में उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त गंगादीन यादव और निर्वाचन आयुक्त एलएम चौबे ने समितियों के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। उन्होंने बुधवार (चार अक्तूबर) को इसका आदेश जारी किया। पूरे प्रदेश में 13 हजार प्रारंभिक सहकारी समितियों का चुनाव होना है।


पूरे प्रदेश के साथ चित्रकूटधाम मंडल में भी सहकारी समितियों के चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही थीं। समितिवार क्षेत्रों का गठन पूरा कर लिया गया था। इन्हें प्रकाशित किए जाने की तैयारी थी लेकिन इसी बीच बुधवार को सहकारिता चुनाव के मुख्य निर्वाचन आयुक्त गंगादीन यादव और निर्वाचन आयुक्त एलएम चौबे द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरों से जारी आदेश में चुनाव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। दो पृष्ठीय आदेश में कहा है कि विभिन्न जनपदों के डीएम, सहकारी अधिकारी, सहायक निबंधक आदि ने अवगत कराया है कि इन दिनों निकाय चुनाव के लिए भी बीएलओ और चुनाव ड्यूटी का काम चल रहा है। ऐसे में सहकारी समितियों के निर्वाचन के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपलब्ध होना मुश्किल है। साथ ही नगर निकाय और सहकारिता के चुनाव के एक साथ होने पर शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराने में भी कठिनाई जताई गई है। आदेश में कहा गया है कि यह स्थगन आदेश उन समितियों पर लागू नहीं होगा जिनकी प्रबंध कमेटी के निर्वाचन की तिथियां या कार्यक्रम अलग से निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन



बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में भी सहकारी समितियों के चुनाव की तैयारियां जोरों पर थीं। मंडल में कुल 174 सहकारी समितियों के 1566 संचालकों का चुनाव होना था। इनके अलावा मंडल में 174 अध्यक्ष और 174 उपाध्यक्ष के निर्वाचन होना है। मौजूदा समितियों का कार्यकाल इसी माह खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपर जिला कोआपरेटिव आफीसर राजेश कुमार ने बताया कि जिन प्रारंभिक समितियों का चुनाव होना है उन्हें पैक्स (प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी) भी कहते हैं। बांदा में 47, चित्रकूट में 39, हमीरपुर में 46 और महोबा में 42 प्रारंभिक समितियां हैं। हरेक में 9-9 संचालकों (कुल 1566) का चुनाव होना था। उन्होंने बताया कि समितियों के अनंतिम क्षेत्र गठन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। प्रकाशन की तैयारी भी थी। लेकिन अब चुनाव में रोक लग जाने से यह सभी रोक दी गई है।


-एक साथ दो चुनाव के लिए अफसरों ने खड़े किए हाथ
-मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने जारी किया स्थगन आदेश
-धरी रह गईं प्रारंभिक समितियों के चुनाव की तैयारियां


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed