Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The scramble for DAP: Farmers forced to make repeated rounds of cooperatives

डीएपी की मारामारी : समितियों के चक्कर काट रहे किसान

Wed, 18 Nov 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The scramble for DAP: Farmers forced to make repeated rounds of cooperatives
फोटो 12- कालिंजर में बंद पड़ी समिति। संवाद
= समय पर खाद नहीं मिलने से रबी की बोआई पिछड़ने का खतरा
विज्ञापन

= सूख रही पलेवा की नमी तो कहीं 1700-1800 रुपये में खरीद रहे खाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा/नरैनी/पैलानी। रबी की फसलों की बोआई के बीच डीएपी खाद की किल्लत किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। सहकारी समितियों और सरकारी खाद केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक नहीं होने से किसान कई-कई दिन चक्कर काटने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। नरैनी में पिछले 11 दिनों से तो पैलानी क्षेत्र में दिवाली के बाद से किसानों को डीएपी नहीं मिल पा रही है। हालात यह हैं कि कहीं किसान दो बोरी खाद के लिए दिनभर इंतजार कर रहे हैं तो कहीं मजबूरी में 1700 से 1800 रुपये तक में निजी दुकानों से खाद खरीद रहे हैं। समय से खाद नहीं मिलने के कारण गेहूं की बोआई प्रभावित होने लगी है। पलेवा कर चुके किसानों के खेतों की नमी भी घट रही है।
नरैनी की क्रय-विक्रय सहकारी समिति में पांच नवंबर और बी-पैक्स समिति में सात नवंबर से डीएपी का स्टॉक खत्म होने की जानकारी दी गई है। क्रय-विक्रय समिति के केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि खाद की मांग भेजी गई है। बुधवार शाम तक खेप पहुंचने की संभावना है। बी-पैक्स सचिव हरिओम द्विवेदी ने भी स्टॉक आने पर वितरण शुरू कराने की बात कही। रामनरेश, नत्थू, राजाराम, विनोद, राजू और फूलचंद ने बताया कि समय पर खाद नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। तहसील पैलानी के गांव निवाइच, पपरेंदा और चिल्ला स्थित समितियों में भी डीएपी नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। किसानों के अनुसार दिवाली के बाद से उन्हें खाद नहीं मिली। सुशील पांडेय ने बताया कि एक बोरी के लिए दिनभर इंतजार करना पड़ता है। राजबहादुर सिंह लंबरदार ने कहा कि खेत बुवाई के लिए तैयार हैं, लेकिन खाद नहीं मिलने से महंगे दाम पर खरीदने की मजबूरी है। दोहतरा समिति में एनपीके की 100 बोरी 2100 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से मिलने की जानकारी दी गई। रामधनी सिंह चौहान ने कहा कि इतनी महंगी खाद खरीदना गरीब किसानों के लिए मुश्किल है। पपरेंदा समिति के कर्मचारी रविकरन ने बताया कि बुधवार को एनपीके की 300 बोरी पहुंची है। चिल्ला के केंद्रीय उपभोक्ता भंडार में भी 100 बोरी एनपीके आई है। इनका वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

----------------------


पलेवा के बाद खेतों में घट रही नमी, 900 बोरी डीएपी पहुंची
तिंदवारी। क्षेत्र की उत्तरी, दक्षिणी सहकारी समितियों और पीसीएफ कृषक सेवा समिति में डीएपी नहीं होने से किसान परेशान हैं। गेहूं की बोआई के लिए खेत तैयार हैं, लेकिन खाद नहीं मिलने से पलेवा की नमी घट रही है। सहकारी संघ में 500 और बेंदा घाट उत्तरी समिति में 400 बोरी डीएपी पहुंची है। सहकारी संघ के वितरण प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को टोकन से वितरण होगा। प्रत्येक किसान को दो बोरी दी जाएगी। बेंदा घाट में फार्मर रजिस्ट्री और आधार कार्ड के आधार पर खाद दी जा रही है। धौंसड़ के सुरेंद्र पटेल, सिंघौली के विनय तिवारी और खौड़ा के राजा भैया ने बताया कि खाद नहीं मिलने पर बाजार से महंगे दाम पर खरीदनी पड़ रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

तीनों केंद्रों पर 14 दिन से खाद का इंतजार
अतर्रा। कस्बे के क्रय-विक्रय समिति, बी-पैक्स और मंडी परिसर स्थित पीसीएफ केंद्र पर डीएपी का स्टॉक खत्म होने से किसान परेशान हैं। क्रय-विक्रय समिति में पांच, बी-पैक्स में छह और पीसीएफ केंद्र में चार नवंबर से वितरण बंद है। सचिव राम सिंह, रामेंद्र द्विवेदी और केंद्र प्रभारी रामलखन कुशवाहा ने बताया कि खाद आने पर वितरण शुरू होगा। लोधौरा के जगप्रसाद प्रजापति और रामगुलाम ने कहा कि सुबह से केंद्रों के चक्कर लगाने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। समय पर खाद नहीं मिली तो गेहूं की बोआई पिछड़ जाएगी। (संवाद)
-------------------------

खाद नहीं मिलने से निजी दुकानों का सहारा
बदौसा। सहकारी समिति बदौसा और उपमंडी समिति से खाद वितरण की व्यवस्था होने के बावजूद किसानों को डीएपी नहीं मिल रही है। मलखान वर्मा, मिल्ली सोनकर, सुरेश और रमदी सोनकर ने बताया कि सुबह से समिति के चक्कर लगाने के बाद भी खाद खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। किसानों ने निजी दुकानों पर महंगी खाद मिलने और कालाबाजारी की आशंका जताई। प्रशासन से पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने और नियमित वितरण की मांग की है। (संवाद)
---------------------


दोबारा पलेवा करना पड़ा तो बढ़ेगी लागत
करतल। नहरी सहकारी समिति में डीएपी नहीं मिलने से किसानों के पलेवा किए खेत सूखने लगे हैं। देवीदीन, छोटे, कल्याण और शिवप्रसाद ने बताया कि दिवाली के दूसरे दिन खेतों में सिंचाई की थी। आठ दिन बाद खेतों में जोत आ गई है। दो-तीन दिन और खाद नहीं मिली तो दोबारा पलेवा करना पड़ेगा। इससे लागत बढ़ने के साथ पैदावार भी घट सकती है। समिति सचिव रमाकांत मिश्रा ने बताया कि बांदा में खाद की रैक लग चुकी है। रात तक नहरी सहित दूर की समितियों में खेप पहुंचने और बृहस्पतिवार से से वितरण शुरू होने की उम्मीद है।
----------------------

दो समितियों में पहुंची एक हजार बोरी खाद
कालिंजर। बी-पैक्स कालिंजर और कैलाश सहकारी संघ में बुधवार को 500-500 बोरी खाद पहुंची है। कर्मचारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार से वितरण शुरू कराया जाएगा। रमेश द्विवेदी, कोमल कुशवाहा, अरविंद शास्त्री और शरद तिवारी ने कहा कि जरूरत के समय खाद नहीं मिलने से बोआई प्रभावित हो रही है। समितियों में पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। (संवाद)

------------------------

500 बोरी खाद पहुंची, टोकन से होगा वितरण
बांदा। कस्बा बबेरू के प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति और क्रय-विक्रय समिति में खाद नहीं होने से किसान लौट रहे थे। बुधवार दोपहर बाद करीब 500 बोरी खाद पहुंची। क्रय-विक्रय समिति के सचिव जयचंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को टोकन के माध्यम से किसानों को खाद वितरित की जाएगी। इसी तरह से जसपुरा सहकारी समिति में बुधवार को डीएपी की 500 बोरी पहुंची है। दूसरी गाड़ी देर रात तक आने की उम्मीद है। सचिव अजय शुक्ला ने बताया कि कुल एक हजार बोरी उपलब्ध होने पर शुक्रवार को वितरण कराया जाएगा। रामपुर समिति में बुधवार तक खाद की एक भी बोरी नहीं पहुंची थी। इससे आसपास के गांवों के किसान परेशान हैं। किसानों ने दोनों समितियों में पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। (संवाद)
-----------

वर्जन
डीएपी व यूरिया की खेप आ गई है और उसे समितियों में पहुंचाया जा रहा है। बुधवार को कुछ समितियों में खेप पहुंची है और अन्य जगहों पर तेजी से पहुंचाई जा रही है। बृहस्पतिवार से डीएपी का वितरण शुरू हो जाएगा। - अंसल कुमार, एआर कोआपरेटिव बांदा।

फोटो 12- कालिंजर में बंद पड़ी समिति। संवाद

फोटो 12- कालिंजर में बंद पड़ी समिति। संवाद

फोटो 12- कालिंजर में बंद पड़ी समिति। संवाद

फोटो 12- कालिंजर में बंद पड़ी समिति। संवाद

फोटो 12- कालिंजर में बंद पड़ी समिति। संवाद

फोटो 12- कालिंजर में बंद पड़ी समिति। संवाद

फोटो 12- कालिंजर में बंद पड़ी समिति। संवाद

फोटो 12- कालिंजर में बंद पड़ी समिति। संवाद

फोटो 12- कालिंजर में बंद पड़ी समिति। संवाद

फोटो 12- कालिंजर में बंद पड़ी समिति। संवाद

फोटो 12- कालिंजर में बंद पड़ी समिति। संवाद

फोटो 12- कालिंजर में बंद पड़ी समिति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed