{"_id":"6afde6a2fab4ddcf9f0871f3","slug":"123-evms-equivalent-to-eight-percent-of-the-total-number-of-booths-have-been-kept-in-a-separate-warehouse-banda-news-c-212-1-bnd1020-154886-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बूथों के आठ फीसदी के बराबर 123 ईवीएम अलग वेयरहाउस में रखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बूथों के आठ फीसदी के बराबर 123 ईवीएम अलग वेयरहाउस में रखीं
विज्ञापन
- 20 नवंबर से जिला व तहसील मुख्यालयों पर लगेंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कुल मतदेय स्थलों के आठ फीसदी के बराबर 123 बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट अलग वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गईं।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा, रखरखाव और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर से जिला और तहसील मुख्यालयों पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र (ईडीसी) स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर आमजन और मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट के संचालन की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।