{"_id":"6afde6f8f4a5c97b6406cd5a","slug":"commissioner-directives-prove-ineffective-seeds-not-being-distributed-in-the-order-of-token-issuance-banda-news-c-212-1-mah1012-154882-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कमिश्नर के निर्देश बेअसर, टोकन के क्रम में नहीं बंट रहा बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कमिश्नर के निर्देश बेअसर, टोकन के क्रम में नहीं बंट रहा बीज
विज्ञापन
- बाद में पहुंचे लोगों को पहले वितरण का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नरैनी। राजकीय बीज भंडार नरैनी में बीज वितरण की व्यवस्था चार दिन बाद भी नहीं सुधरी। कमिश्नर अजीत कुमार के निरीक्षण और सख्त निर्देश के बावजूद किसानों ने टोकन वितरण में मनमानी का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि टोकन नंबर के क्रम में बीज देने के बजाय कर्मचारियों की पहचान वाले लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे पहले से कतार में लगे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
गांव पड़मई निवासी किसान पुरुषोत्तम ने बताया कि वह सुबह ही बीज भंडार पहुंच गए थे। उन्हें टोकन नंबर 97 मिला था। उनके बाद पहुंचे टोकन नंबर 108 वाले किसान का फिंगर लगवाकर बीज दे दिया गया। किसान आनंद स्वरूप ने बताया कि उनका टोकन नंबर 98 था। इसके बावजूद बाद में आए किसान को बीज वितरित कर दिया गया। राजकीय बीज भंडार नरैनी के प्रभारी परशुराम ने बताया कि टोकन नंबर के अनुसार ही बीज वितरण कराया जा रहा है। आरोप निराधार हैं। वितरण के दौरान कभी-कभी किसान लाइन से बाहर निकल जाते हैं। नंबर आने पर जब किसान मौजूद नहीं होता तो ऐसे में अगले नंबर वाले किसान को बीज दिया जाता है।