Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CNC Enterprises won the title

Banda News: सीएनसी एंटरप्राइजेज ने जीता खिताब

Wed, 18 Nov 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
CNC Enterprises won the title
फोटो 22- विजेता, उपविजेता टीम के साथ अतिथि। स्राेत : आयोजक
= फाइनल मुकाबले में स्वराज वॉरियर्स को दी शिकस्त
विज्ञापन

= नितिन सिंह बने मैन ऑफ द मैच और धोनी ठाकुर रहे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
= बांदा बॉक्स क्रिकेट के पहले सीजन का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बांदा बॉक्स क्रिकेट के प्रथम सीजन का समापन किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सीएनसी एंटरप्राइजेज और स्वराज वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें सीएनसी एंटरप्राइजेज ने प्रदर्शन करते हुए स्वराज वॉरियर्स को पराजित कर प्रथम सीजन की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नितिन सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में धोनी ठाकुर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वहीं नितिन सिंह ने बेस्ट बल्लेबाज का खिताब अपने नाम किया। धोनी ठाकुर ने सर्वाधिक विकेट लेकर गेंदबाजी में भी अपना दबदबा कायम रखा।
विज्ञापन

फाइनल समारोह में मुख्य अतिथि दिलीप सिंह गौर (लाला भाई), चंद्रमौली भारद्वाज, सुनील सक्सेना, महेश साहिल, राजेंद्र अवस्थी, विकल्प शर्मा, अबरार, अजय, रेहान व कृष्णा तिवारी उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक भगवत प्रसाद क्रिकेट अकादमी के संस्थापक अंकित कुशवाहा रहे। आयोजन को सफल बनाने में मुफीद खान, सुजाउद्दीन खान, शाहिद खान, आदित्य सिंह, शफीक खान आदि रहे। टूर्नामेंट में स्कोरिंग की जिम्मेदारी शैलेंद्र ने बखूबी निभाई, जबकि कमेंट्री का दायित्व खुर्शीद उर्फ गुड्डू ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विजेता सीएनसी एंटरप्राइजेज को 60 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता स्वराज वॉरियर्स को 40 हजार रुपये वट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। तीसरे एवं चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 15-15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed