{"_id":"67991829d37d6bcf6009ab0e","slug":"zero-visibility-due-to-fog-in-the-morning-silence-on-the-roads-balrampur-news-c-99-1-slko1019-120189-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सुबह कोहरे से दृश्यता शून्य, सड़कों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सुबह कोहरे से दृश्यता शून्य, सड़कों पर सन्नाटा
Tue, 28 Jan 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
-बलरामपुर के महदेइया बाजार में घने कोहरे के बीच आवागमन करते लोग।-संवाद
बलरामपुर। जिले में मंगलवार की सुबह कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। ठंड से जनजीवन प्रभावित नजर आया। कोहरे के कारण ट्रेन और बसें भी विलंब से चल रही हैं। इसके कारण यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। सुबह ठंड से कंपकपी के बाद दिन चढ़ने के साथ हुई धूप से लोगों को राहत मिली।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में हो रही धूप से लोगों को राहत मिली है, लेकिन सुबह और शाम की ठंड से कंपकपी बरकरार है। सुबह घने कोहरे से दृश्यता शून्य रही। सुबह नौ बजे वाहन की हेडलाइट जलाकर चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण वाहन रेंगते नजर आए। रात में तापमान गिर रहा है। कोहरे से थोड़ी दूर पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। जिला आपदा सलाहकार अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिन ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
सर्व मौसम में लापरवाही लोगों को कर रही बीमार
-बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर सतर्क रहें, क्योंकि मौसम में नरमी और गर्मी सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। ठंड में लापरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। लापरवाही के कारण बच्चे निमोनिया के शिकार हो रहे हैं। वहीं बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ के साथ-साथ सीने में जकड़न और फीवर की समस्या बढ़ी है। संयुक्त जिला अस्पताल के ओपीडी में मंगलवार को करीब 506 मरीज पहुंचे। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. नितिन चौधरी ने बताया कि ठंड अधिक पड़ रही है। इसकी वजह से यह असर बच्चों में देखने को मिल रहा है।