{"_id":"6ab023d65adc768433070387","slug":"leopard-snatches-goat-tethered-near-house-enters-sugarcane-field-balrampur-news-c-99-1-slko1019-155072-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: घर के पास बंधी बकरी उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: घर के पास बंधी बकरी उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में घुसा
Sun, 20 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेत में तेंदुआ
पिपरहवा चौराहा। ग्राम पंचायत पूरनपुर के मजरे पंडितपुरवा में शनिवार देर शाम आबादी के नजदीक तेंदुआ पहुंच गया। घर के पास बंधी धुरती की बकरी को तेंदुआ उठा ले गया और कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में घुस गया। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर ग्रामीण बाहर निकले।
ग्रामीण अनिल कुमार, रोशन, शफीक अहमद, ठुनयी, गुलाब और अशोक आदि ने गन्ने के खेत के आसपास काफी देर तक तेंदुए और बकरी की तलाश की। खोजबीन के दौरान गन्ने के बीच बकरी के अवशेष मिले। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गन्ने की फसल खड़ी है। घने गन्ने के खेत तेंदुए के छिपने के लिए सुरक्षित जगह बने हुए हैं।
शाम को ही तेंदुए के आबादी के नजदीक पहुंचने से बच्चों, महिलाओं और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पंडितपुरवा के साथ आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
एसडीएम हेमंत कुमार गुप्ता ने बताया कि तेंदुए की गतिविधि की सूचना वन विभाग को दी जाएगी। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे। ग्रामीणों से सतर्क रहने, अकेले खेतों की ओर नहीं जाने और तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब न जाने की अपील की गई है।