{"_id":"6ab020d2771678f19207cc1a","slug":"teenage-girl-climbed-mobile-tower-while-trying-to-make-a-reel-balrampur-news-c-99-1-slko1019-155098-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रील बनाने के चक्कर में मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रील बनाने के चक्कर में मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई किशोरी
Sun, 20 Sep 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र में एक किशोरी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। देर शाम पुलिस टीम ने किशोरी को सुरक्षित उतार लिया। एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी हाल ही में गांव आई थी। उसके पिता नेपाल में रहते हैं और मां नहीं है। किशोरी रील बनाने के चक्कर में मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई। वहां पहुंचकर वह घबरा गई।
उसने मदद मांगी वहीं ग्रामीण भी जुट गए। एक ग्रामीण ने डायल 112 को सूचना दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी ने बताया कि किशोरी काफी घबराई हुई थी। वह नीचे उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। सीओ उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार ने माइक के जरिए काउंसलिंग की।
टॉवर के संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई आगे ऐसी स्थिति न हो। वहीं किशोरी ने बताया कि वह अपने पिता के पास जाना चाहती है। एसपी ने बताया कि किशोरी के चाचा चाची की सुपुर्दगी में देकर लिखा पढ़ी करा ली गई है।