{"_id":"6ab02352283fdbd01204f0da","slug":"father-is-secretary-son-is-centre-in-charge-questions-raised-over-wheat-embezzlement-balrampur-news-c-99-1-brp1003-155050-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पिता सचिव, बेटा केंद्र प्रभारी, गेहूं गबन में उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पिता सचिव, बेटा केंद्र प्रभारी, गेहूं गबन में उठे सवाल
Sun, 20 Sep 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति
बलरामपुर। पीसीएफ के तीन क्रय केंद्रों पर करीब 81 लाख रुपये के 311 मीट्रिक टन गेहूं के कथित गबन के मामले में नया तथ्य सामने आया है। तीनों समितियों के सचिव श्रीप्रकाश सिंह और भगवानपुर खादर केंद्र के प्रभारी आदर्श सिंह पिता-पुत्र हैं। मामले में श्रीप्रकाश सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि आदर्श सिंह अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पिता सचिव और बेटे के केंद्र प्रभारी होने को लेकर विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पीसीएफ के कौवापुर, नचौरा-नचौरी और भगवानपुर खादर क्रय केंद्रों पर इस खरीद सत्र में 2037.97 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। इसमें नचौरा-नचौरी केंद्र पर 420.87, कौवापुर पर 322.60 और भगवानपुर खादर पर 1294.50 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। इनमें से नचौरा-नचौरी से 353.75, कौवापुर से 160.94 और भगवानपुर खादर से 82.24 मीट्रिक टन गेहूं गोदाम भेजा गया था। जांच में करीब 311 मीट्रिक टन गेहूं का हिसाब नहीं मिलने का मामला सामने आया है।
इस मामले में पीसीएफ प्रबंधक और विपणन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं। विभागीय अधिकारी पुलिस जांच का हवाला दे रहे हैं।
पिता के सचिव और बेटे के केंद्र प्रभारी होने की जानकारी सामने आने के बाद विभागीय निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पचपेड़वा थाने की पुलिस ने 14 सितंबर को श्रीप्रकाश और आदर्श से संबंधित जरूरी अभिलेख मांगे थे। पीसीएफ प्रबंधक की ओर से अब तक पुलिस को अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। तुलसीपुर के सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि मामले में तथ्यों की जांच के लिए जांच अधिकारी लगाए गए हैं।