{"_id":"68c45237fe19d624920698b0","slug":"vigilance-on-the-border-400-additional-police-personnel-on-alert-balrampur-news-c-99-1-brp1010-133172-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सीमा पर चौकसी, 400 अतिरिक्त पुलिस जवान मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सीमा पर चौकसी, 400 अतिरिक्त पुलिस जवान मुस्तैद
विज्ञापन
बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में लोगां की तलाशी लेते पुलिस व एसएसबी के जवान ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। नेपाल में तेजी से बदल रहे हालात के मद्देनजर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। थाना पचपेड़वा व कोतवाली जरवा क्षेत्र से लगी खुली सीमा पर एसएसबी, पीएसी और पुलिस के जवान दिन-रात गश्त कर रहे हैं। एसपी विकास कुमार के अनुसार 400 अतिरिक्त पुलिस जवान सीमा पर तैनात किए गए हैं।
पचपेड़वा क्षेत्र के मजगवा, त्रिलोकपुर, बेलभरिया, गिद्धहवा, कंचनपुर, छोटका भुकुरवा, बड़का भुकुरवा और भंवरीसाल सहित कई संपर्क मार्गों पर जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि सीमा क्षेत्र में पीएसी की एक कंपनी, पुलिस लाइन से आए अतिरिक्त जवानों और एसएसबी के सैकड़ों जवानों को तैनात किया गया है। बिना आईडी जांच के कोई भी व्यक्ति सीमा पार नहीं कर पा रहा है। जवान हर आने-जाने वाले से पूछताछ कर ही आगे जाने दे रहे हैं, वहीं जरवा बॉर्डर पर भी सुरक्षा का कड़ा घेरा देखने को मिल रहा है।
कोयलाबास सीमा और बालापुर बाजार में पिछले तीन दिन से सन्नाटा है। कोतवाली जरवा क्षेत्र में नौवीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त गश्त शुरू की है। एसएसबी ने साफ किया है कि केवल वही लोग बॉर्डर पार कर सकते हैं, जो नागरिकता प्रमाणपत्र दिखाएंगे। नेपाल घूमने के लिए भारतीयों को अनुमति नहीं दी जा रही है। कोयलाबास, खबरी नाका, गुरुंग नाका, शुक्ली नाका, खांगड़ा नाका, डगमरा, सोनगढा कैंप, भगवानपुर, मुंशी नाका, रजडेरवा नाका, सीरिया नाका और पटखौली नाका समेत सभी चौकियों पर एसएसबी और पुलिस बल की संयुक्त ड्यूटी लगाई गई है। जरवा के प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल ने बताया कि स्थिति शांत है, निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ीं, व्यापार भी चौपट
कोयलाबास के हनीफ ने बताया कि सुरक्षा जांच और सघन तलाशी के कारण बाजार करीब बंद हो गए हैं। बालापुर बाजार में दुकानें तो खुल रही हैं, लेकिन ग्राहकों की कमी से सन्नाटा है। सब्जी दुकानदार रऊफ ने कहा कि बिक्री कम हो गई है। नेपाल से कोई खरीदार ही नहीं आ रहे हैं। मिठाई की दुकान चला रहे लाले यादव ने बताया कि आवाजाही बंद होने से व्यापार चौपट हो गया है। नेपाल में जल्द शांति हो तो रोजगार बढ़े। नेपाल के कोयलाबास के गौरुल गांव निवासी गयासुद्दीन ने बताया कि यहां तो बाजार पूरी तरह बंद है। इसी तरह नेपाल के ककरहवा, सिसवारा, खबरीनाका, गुरुनाका गांव में ही सन्नाटा है।
बॉर्डर की नियमित ले रहे रिपोर्ट
नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। सीमावर्ती थानों से नियमित रिपोर्ट ली जा रही है। नेपाल से कुछ कैदी भागे हैं, अभी तक जिले में कोई कैदी दाखिल नहीं हुआ है। आसपास के जिलों में कैदियों के आने की सूचना पर सतर्कता बढ़ाई गई है। नेपाल की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।
विकास कुमार, एसपी-बलरामपुर