{"_id":"678d38bb11bd935a48028a08","slug":"vehicles-passing-with-headlights-on-in-dense-fog-balrampur-news-c-99-1-slko1019-119820-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: घने कोहरे में हेडलाइट जलाकर गुजरे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: घने कोहरे में हेडलाइट जलाकर गुजरे वाहन
Sun, 19 Jan 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर में घने कोहरे के बीच हेडलाइट जलाकर आवागमन करते वाहन।-संवाद
बलरामपुर। कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार की सुबह जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इस बीच सड़क से गुजरने वाले वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। लेकिन शाम होते ही पछुआ हवाओं से लोग फिर कांप उठे।
जिले में घने कोहरे के चलते दृश्यता इतनी कम थी, कि सामने 50 मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहनों की गति पर पूरी तरह ब्रेक लग गया था। हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहन धीमी गति से चल रहे थे। कुछ वाहन चालकों ने अपने वाहन को सड़क किनारे होटल व ढाबे पर खड़ा कर दिया। कोहरे छंटने के बाद दृश्यता बढ़ने पर वह अपने वाहनों को लेकर गंतव्य की ओर रवाना हुए। सुबह करीब 11 बजे कोहरा छंटा और धूप निकल आई। दोपहर में खिली तेज धूप से लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने घर के आंगन, छत और पार्कों में बैठकर धूप का आनंद लिया। जिला आपदा सलाहकार अरुण सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जले अलाव ः
ठंड बढ़ने के बावजूद अधिकांश सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। नगर क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर रात के समय तो अलाव जलवाए जाते हैं, लेकिन दिन में अलाव बुझ जाने से राहगीरों को ठिठुरना पड़ता है। राहगीर पंकज गुप्ता, संतोष कुमार, इरफान, जावेद व पप्पू आदि ने बताया कि सुबह 11 बजे तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अलाव न जलने के कारण राहगीर ठंड में परेशान होते हैं।