फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Team reached homes, appealed to send children to school

Balrampur News: घरों में पहुंची टोली, बच्चों को स्कूल भेजने की अपील

Sat, 25 Nov 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 25 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Team reached homes, appealed to send children to school
बलरामपुर। निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्कूलों में शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है। ऐसे में स्कूल न आने वाले बच्चों के अभिभावकों को जागरूक बनाने के लिए बुलावा अभियान शनिवार से शुरू हुआ। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शुरू हुए इस अभियान की कमान खुद बीएसए कल्पना देवी ने संभाली। उनकी अगुवाई में गठित शिक्षक व छात्रों की बुलावा टोली ने गांवों का भ्रमण कर स्कूल से गैरहाजिर रहने वाले बच्चों के घरों में जाकर दस्तक दी।
विज्ञापन

ऐसे बच्चों के घर पहुंची बुलावा टोली ने अभिभावकों से मिलकर उनके बच्चे के स्कूल न आने का कारण जानने के साथ ही बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने की अपील भी की। बीएसए ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए गठित बुलावा टोली प्रतिदिन प्रार्थना के बाद गैर हाजिर रहने वाले छात्रों के घर जाएगी। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय गोंदीपुर में अभियान का जायजा लेने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक व एआरपी रवि गुप्ता के साथ बीएसए भी गांव पहुंची।
विज्ञापन

उन्होंने बुलावा टोली के साथ ही विद्यालय से अनुपस्थित मिले 28 बच्चों के अभिभावकों से मिलकर बच्चों के स्कूल न आने का कारण पूछा। साथ ही उन्हें समझा कर घरों में मिले बच्चों को स्कूल भी भिजवाया। बीएसए ने अभिभावकों से अपील की कि वह बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेंजे। बताया कि स्कूल में सर्वोत्तम उपस्थिति वाले छात्रों तथा उनके अभिभावकों को विभाग की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही जिन स्कूलों में सभी बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत रहेगी, वहां के प्रधानाध्यापकों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed