{"_id":"6ab80f11e88fbbc5c60240f9","slug":"470-poles-toppled-and-45-transformers-damaged-by-strong-winds-balrampur-news-c-99-1-brp1003-155393-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेज हवाओं से टूटे 470 पोल, 45 ट्रांसफार्मर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेज हवाओं से टूटे 470 पोल, 45 ट्रांसफार्मर खराब
Sat, 26 Sep 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर के गैसड़ी क्षेत्र में पेड़ हटाकर बिजली को ठीक करते विद्युत कर्मी।-संवाद
बलरामपुर। जिले में हो रही आफत की बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को जिला मुख्यालय सहित करीब 500 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। तेज हवाओं के कारण जिले में करीब 470 पोल गिरने, 130 स्थानों पर तार टूटने और 45 ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना है। विभागीय अधिकारी के अनुसार, मरम्मत कार्य के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल होने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
जिला मुख्यालय पर शनिवार भोर तीन बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। नगर के भगवतीगंज, पहलवारा, खमौवा, उतरौला और तुलसीपुर मार्ग पर पोल व ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप रही। अचलापुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम, सुआव पुल और आनंदबाग के पास पोल गिरने से भी बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। नगर, पूरबटोला, भगवतीगंज और विशुनापुर सहित कई विद्युत उपकेंद्रों से करीब 20 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से पूरा बलरामपुर शहर अंधेरे में रहा। बिजली कटौती के कारण पानी की मोटर नहीं चल सकी और मोबाइल भी चार्ज नहीं हो सके। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
नगर के संतोष, सोनू, मनोज, योगेश और रविंद्र ने बताया कि लंबे समय तक बिजली न आने से काफी परेशानी हुई। महाराजगंज तराई क्षेत्र के हरैया फीडर से 36 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। क्षेत्र के बदलपुर, उदईपुर, छतुवापुर, नेवासपुर, दुदुरा, खैरी-खैरा, जयशनडीह, केवलपुर, बड़वा, कोहरौड़ा, अलाहडीह, प्रेमनगर, मदरहवा, लालनगर सिपहिया, जुम्मनडीह, महादेव और जमुनी सहित करीब 30 गांवों में अंधेरा छाया हुआ है।
विज्ञापन
उपभोक्ता मुजीब अहमद, उतमदयाल, शमशाद, संतोष दूबे और रफातुल्ला ने शिकायत की कि तेज हवा और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बंद है। फोन करने पर भी अधिकारी और कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जेई दयाराम ने बताया कि 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन है। पेट्रोलिंग कराई जा रही है। जल्द ही आपूर्ति शुरू की जाएगी।
श्रीदत्तगंज क्षेत्र के जिगना विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे करीब 20 गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। मोबाइल फोन और इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
हरैया सतघरवा क्षेत्र के 30 गांवों में भी बीते तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। क्षेत्रवासी शिवकुमार, शुभम तिवारी, बब्लू, हरिकांत यादव, सौरभ कुमार पांडेय, स्वामी दयाल, राजबहादुर, सुरेश कसौधन, रोहित कुमार तिवारी, आलोक कुमार, सलमान अहमद और दिनेश कुमार ने बताया कि बिजली न आने से घरेलू उपकरण बंद हैं। मोबाइल चार्ज न होने के कारण लोगों से संपर्क करने में भी परेशानी हो रही है। महमूद नगर, हरैया, बरदौलिया, भड़सहिया, मणिपुर, चौधरीडीह, मोतीपुर कला, भगवानपुर, बलोहवा, कोल्हुई, धन्नीडीह, खपरीपुर, पिपरहवा, बिनुहनी, रतनवा, हिंडुलीकला, सिकंदर लोदी, उदईपुर, मजगंवा फकीरीडीह, गुगौली, लौकी कला, बनकटवा और कटकुइंया सहित करीब 50 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है।
इसी तरह उतरौला, तुलसीपुर, पचपेड़वा और गैसड़ी शहर में भी करीब 15 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। अधिशासी अभियंता बलरामपुर पवन कुमार राय ने बताया कि विभाग के संविदा कर्मियों और ठेकेदार के कर्मचारियों की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हैं। देर शाम तक नगरीय विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।