{"_id":"6ab81673e269779fc0089ce7","slug":"in-the-poster-competition-female-students-used-colors-to-depict-the-image-of-a-developed-nation-balrampur-news-c-99-1-slko1018-155402-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगों से सजाई विकसित राष्ट्र की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगों से सजाई विकसित राष्ट्र की तस्वीर
Sun, 27 Sep 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगों और कल्पनाओं के माध्यम से भारत के भविष्य की तस्वीर कागज पर उकेरी। छात्राओं ने अपने पोस्टरों में विकसित भारत की परिकल्पना को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापक डॉ. कल्पना सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि बच्चों के सपनों का भारत ही विकसित भारत का आधार बनेगा। बच्चे अपने विचारों और कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उतारते हैं तो इससे उनकी रचनात्मक क्षमता के साथ ही देश और समाज के प्रति उनकी सोच भी सामने आती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, कल्पनाशीलता और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं।
प्रतियोगिता में किसी छात्रा ने आत्मनिर्भर भारत को विषय बनाया तो किसी ने स्वच्छ और हरित भारत की कल्पना को पोस्टर में स्थान दिया। कई पोस्टरों में डिजिटल तकनीक, आधुनिक विज्ञान और देश की बढ़ती प्रगति को दर्शाया गया। छात्राओं के बनाए पोस्टरों का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के आधार पर कक्षा आठ की छात्रा सुजाता ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय और कक्षा सात के छात्र इमरान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। सहायक अध्यापक सुएशी मिश्र व अनीता मिश्रा ने भी विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।