फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rain could not shake faith; Sundarkand Path held at Hanumangarhi

Balrampur News: बारिश नहीं डिगा सकी आस्था, हनुमानगढ़ी में हुआ सुंदरकांड पाठ

Sun, 27 Sep 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rain could not shake faith; Sundarkand Path held at Hanumangarhi
फोटो-10-बलरामपुर के संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर तुलसीपुर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।-
तुलसीपुर। लगातार हो रही बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकी। शनिवार को संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर स्थित खाटू श्याम बाबा के दरबार में भी विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुआ।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। बाबा का आकर्षक शृंगार कर आरती उतारी गई और प्रसाद वितरित किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर जय श्रीराम, जय हनुमान और ‘हारे के सहारे, खाटू श्याम हमारे’ के जयकारों से भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन


मंदिर के सचिव दिलीप गुप्ता ने बताया कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना उनकी अटूट श्रद्धा का प्रमाण है। प्रबंध समिति की ओर से बारिश के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के समुचित इंतजाम किए गए थे, ताकि उन्हें पूजा-अर्चना में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पुजारी भानु और शुभम ने बताया कि शनिवार को संकट मोचन हनुमान की पूजा और सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed