फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A joint team of police and revenue officials will visit the site regarding the land dispute

Balrampur News: भूमि विवाद में मौके पर पहुंचेगी पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम

Sun, 27 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A joint team of police and revenue officials will visit the site regarding the land dispute
फोटो-12-बलरामपुर के तुलसीपुर थाने में फरियाद सुनते डीएम व एसपी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। बारिश के बीच शनिवार को जिले के 16 थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। रेहरा बाजार, सादुल्लाहनगर और ललिया समेत विभिन्न थानों में पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जिलेभर में कुल 41 शिकायतें दर्ज की गईं। बारिश के कारण कई थानों पर फरियादियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन


तुलसीपुर थाने में डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। तुलसीपुर निवासी राजू ने भूमि विवाद से संबंधित शिकायत अधिकारियों के सामने रखी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवादों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर स्थलीय जांच करने को कहा। निर्देश दिया कि दोनों पक्षों की बात सुनकर पारदर्शिता के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग आपसी समन्वय से भूमि विवादों का निस्तारण करें, ताकि मामले अनावश्यक रूप से लंबित न रहें। थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता तक सीमित न रहे। फरियादी की वास्तविक समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे शिकायतकर्ता को बार-बार थाने के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करने और राजस्व से जुड़े मामलों में संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस के दौरान एसडीएम तुलसीपुर हेमंत गुप्ता, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर समेत पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed