{"_id":"632c9af7c12a6957686e99c6","slug":"teachers-give-information-about-cleanliness-to-students-balrampur-news-lko649610930","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को साफ-सफाई की जानकारी दें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को साफ-सफाई की जानकारी दें शिक्षक
विज्ञापन
बलरामपुर। संचारी रोग तथा दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए एक से 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर वेक्टर जनित रोग से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिह्नित भी किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इसकी तैयारियों पर चर्चा की गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए सभी घरों पर स्टीकर लगाया जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता रजिस्टर बनाने के साथ ही नाला व नालियों की सफाई तथा एंटी लार्वा छिड़काव का विवरण अंकित किया जाए।
सफाई कार्य का निरीक्षण जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया जाए। सभी विद्यालयों में हैंड वाशिंग से संबंधित वाल पेंटिंग कराई जाए। सभी विद्यालयों के हैंडपंपों पर सोकपिट लगाया जाए। विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षक विद्यार्थियों को साफ-सफाई एवं वेक्टर जनित रोगों से बचाव की जानकारी दें। आम जनमानस को पानी उबालकर पीने के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी 11 विभाग कार्ययोजना के अनुसार गतिविधियां संचालित करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों तथा सभी विभागों के दायित्वों की जानकारी दी। बैठक में एसीएमओ डॉ. एके सिंघल, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक, बीएसए कल्पना देवी, डीआईओएस गोविंद राम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।