{"_id":"66ae7a8899db26b8920936a4","slug":"survey-should-be-conducted-and-compensation-should-be-given-to-flood-victims-balrampur-news-c-99-1-slko1019-112661-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सर्वे करा बाढ़ पीड़ितों को दिया जाए मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सर्वे करा बाढ़ पीड़ितों को दिया जाए मुआवजा
Sun, 04 Aug 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने संसद में बलरामपुर व श्रावस्ती जनपद में बाढ़ पीड़ितों का मुद्दा उठाया। उन्होंने विशेष सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
सांसद ने कहा कि श्रावस्ती व बलरामपुर आकांक्षी जनपद में आते हैं। यह क्षेत्र राप्ती नदी के किनारे है, इसलिए यहां प्रतिवर्ष बाढ़ की समस्या बनी रहती है। इस वर्ष आई बाढ़ ने दोनों जनपदों में भारी तबाही मचाई है। फसलें बर्बाद हो गई हैं, सड़कें बह गई हैं। सरकार से अभी तक सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत किट नहीं उपलब्ध कराया जा सका है। केवल कुछ लोगों को ही अभी तक राहत किट मिल पाया है।
उन्होंने कहा कि राप्ती नदी के किनारे दोनों तरफ बंधे बनाए जाने चाहिए जिससे दोनों तरफ बसे गांवों को बचाया जा सके। संसदीय क्षेत्र के लिए अलग से राहत पैकेज दिया जाना चाहिए जिससे क्षेत्र की जनता व गरीबों के नुकसान की भरपाई की जा सके।
विज्ञापन
भारत सरकार द्वारा टीम बनाकर श्रावस्ती व बलरामपुर क्षेत्र का सर्वे कराया जाए और पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए। बाढ़ के कारण जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिजनों को कम से कम 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाना चाहिए। यह जानकारी शनिवार को सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी ने दी है।