फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Six found corona positive including one operator

एक परिचालक सहित छह मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 21 Mar 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Six found corona positive including one operator
बलरामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को बस व रेलवे स्टेशनों पर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच में एक परिचालक सहित छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

पांच यात्रियों में कोरोना का लक्षण मिलने पर उन्हें कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बाराबंकी डिपो के परिचालक में कोरोना का लक्षण न होने पर उसे होम आइसोलेट होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एके सिंघल ने बताया कि बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए बस व रेलवे स्टेशनों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई है। बलरामपुर, झारखंडी व तुलसीपुर रेलवे स्टेशन तथा बलरामपुर बस डिपो पर यात्रियों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान बलरामपुर रोडवेज पर बाराबंकी डिपो का एक परिचालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। रेलवे स्टेशनों पर जांच में मुंबई से लौटे सिंघईपुर शीतला माता मंदिर, चीनी मिल तुलसीपुर, पिपरी गैसड़ी, जिगनिहवा एवं बलरामपुर नगर क्षेत्र के एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।

पांचों यात्रियों में कोरोना का लक्षण होने पर उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। परिचालक में कोरोना का लक्षण न होने पर उसे होम आइसोलेट होने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार को कुल 1161 लोगों की कोविड जांच की गई है। जिले में इस समय कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 37 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed