फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Prajjwal brings honor to the district; to receive Chief Minister's Sports Award

Balrampur News: प्रज्ज्वल ने बढ़ाया जिले का मान, मिलेगा मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार

Tue, 01 Sep 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 01 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Prajjwal brings honor to the district; to receive Chief Minister's Sports Award
फोटो-23-प्रज्ज्वल गुप्ता
बलरामपुर। बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र व जिले के हॉकी खिलाड़ी प्रज्ज्वल गुप्त को मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन पुरस्कार के लिए हुआ है। इससे खेल जगत और विद्यालय परिवार में खुशी है।
विज्ञापन


प्रज्ज्वल ने कक्षा एक से ही हॉकी का अभ्यास शुरू कर दिया था। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक उमेश चंद्र तिवारी के अनुसार, प्रज्ज्वल शुरू से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहा है। उसने अंडर-14 और अंडर-17 प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया। वर्ष 2025 में उसका चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ। रांची, झारखंड में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में प्रज्ज्वल ने यूपी टीम का प्रतिनिधित्व किया। उसके शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने कांस्य पदक जीता। प्रज्ज्वल के पिता राजकुमार गुप्त ने बताया कि वह भारतीय टीम से हॉकी खेलना चाहता है। परिवार उसके लक्ष्य में पूरा सहयोग कर रहा है। उनकी उपलब्धि पर माध्यमिक खेल समिति के सचिव मो. सुहेल समेत व्यायाम शिक्षक अर्पण पांडेय, पंकज पांडेय, मदन लाल और सईद अहमद ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed