फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   On Yom-e-Visaal, an Iftar for the Ahl al-Bayt was organized.

Balrampur News: यौमे विसाल पर रोजा इफ्तार-ए-अहलेबैत का आयोजन

Sun, 22 Feb 2026 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
On Yom-e-Visaal, an Iftar for the Ahl al-Bayt was organized.
बलरामपुर के नगर पालिका रोड पर आयोजित रोजा इफ्तार में शामिल रोजेदार।-संवाद
बलरामपुर। पाक माह रमजान के तीसरे दिन पैगंबर-ए-इस्लाम मुहम्मद साहब की बेटी फातिमा जहरा के यौमे विसाल (पुण्यतिथि) के अवसर पर आयोजन हुआ। नगर पालिका के पास अहलेबैत-ए-अतहार फाउंडेशन की ओर से रोजा इफ्तार-ए-अहलेबैत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजदारों ने शिरकत कर रोजा इफ्तार किया और अपने तथा देश की सलामती के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

इफ्तार से पूर्व फाउंडेशन के सदर सैयद मोहम्मद बिन जावेद ने सैय्यदा फातिमा के जीवन व चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनाबे फातिमा जहरा दुनिया की तमाम औरतों की सरदार मानी जाती हैं। उनकी शान इतनी बुलंद थी कि खुद रसूल-ए-अकरम अपनी बेटी का बेहद अदब करते थे। उन्होंने हदीस का हवाला देते हुए कहा कि फातिमा मेरे जिगर का टुकड़ा हैं, जिसने उन्हें नाराज किया उसने मुझे नाराज किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोजदारों को इफ्तार कराना बड़े सवाब का काम है। रमजान का महीना भाईचारे, सब्र और इबादत का संदेश देता है। अल्लाह हम सबकी दुआएं और इबादत कबूल फरमाए। इस मौके पर सैय्यद अहमद, सैय्यद मसूद, आज़ाद अहमद अंसारी, मास्टर क़मरुल हुदा, मास्टर नफ़ीस अंसारी, सगीर, शब्बन, शहजादे और मेराज वारसी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed