फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lohri celebrated with great enthusiasm

हर्षोल्लास के साथ मनाई लोहड़ी

Wed, 13 Jan 2021 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Lohri celebrated with great enthusiasm
बलरामपुर। जिले में बुधवार को लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिक्ख धर्म के लोगों ने लोहड़ी की परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली एवं धन-धान्य का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

सिक्ख धर्म के लोग प्रत्येक वर्ष 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाते हैं। मान्यता है कि लोहड़ी जलाने और उसकी परिक्रमा करने से जीवन में दुखों का अंत होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसी मान्यता के अनुरूप बुधवार की देर शाम गुरुद्वारे में पहले महिलाओं ने शबद कीर्तन किया।
विज्ञापन

इसके बाद गुरुद्वारे में ही लोहड़ी जलाई गई। सिक्ख धर्म के लोगों ने मूंगफली, रेवड़ी व मक्के के दाने को अग्नि में डालकर परिक्रमा की। इस दौरान ढोल नगाड़े बजाते हुए लोगों ने भांगड़ा भी किया। प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर ज्ञानी मंजीत सिंह, सरदार प्रीतपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह व परमजीत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंदों को बांटा स्वेटर
लोहड़ी पर्व पर बुधवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने जरूरतमंदों को स्वेटर वितरित किया। कहा कि कड़ाके की ठंड के चलते गरीबों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्म कपड़े न होने के कारण ठंड लगने से तमाम लोग बीमार पड़ जाते हैं। गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए गरीबों की सहायता करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed