फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Frequent power cuts increase problems

Balrampur News: बिजली की बार-बार कटौती से बढ़ी परेशानी

Thu, 22 May 2025 09:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Frequent power cuts increase problems
बलरामपुर। बिजली की बार-बार कटौती से शहर के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को दिन में कई बार बिजली की कटौती की गई। शहरवासियों ने अधिशासी अभियंता को पत्र देकर बार-बार बिजली की समस्या से दिलाने की मांग की है। समस्या का जल्द निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन



राकेश, अमित, रोहित, सोनू व संजय आदि ने अधिशासी अभियंता को दिए गए पत्र में कहा कि बृहस्पतिवार को पूरे शहर में बार-बार बिजली कटौती होती रही। इससे शहर के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के मोहल्ला पहलवारा, सिविल लाइन, अचलापुर, तुलसीपार्क, नई बस्ती, गदुरहवा, नहरबालागंज, बलुहा, गर्ल्स इंटर कॉलेज चौराहा, देवीदयाल तिराहा, गदुरहवा, अंधियारी बाग व चिकनी में हर दो-दो घंटे पर बिजली काटी गई।
विज्ञापन

गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने बताया कि तय रोस्टर के अनुसार शहर व गांवों में बिजली की आपूर्ति कराई जा रही है। तेज हवाओं के चलने पर सतर्कता के लिए बिजली की कटौती की जाती है। लोगों के शिकायत की जांच कराकर तुरंत कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed