{"_id":"6aa2edcb10d79df12802ef78","slug":"framework-finalized-for-cultural-and-intellectual-competitions-balrampur-news-c-99-1-slko1018-154563-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं की तय हुई रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं की तय हुई रूपरेखा
Thu, 10 Sep 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के पुस्तकालय सभागार में बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक समिति की बैठक हुई। सत्र 2026-27 में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। अक्तूबर में गायन, नृत्य, निबंध, वाद-विवाद व चित्रकला प्रतियोगिता और जनवरी व फरवरी माह में संस्थापक सप्ताह समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में अलग-अलग प्रतिभाएं होती हैं। सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी रुचि और प्रतिभा पहचानने के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर देती हैं। उन्होंने प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में एकल गायन, एकल नृत्य, एकांकी, निबंध लेखन, वाद-विवाद, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी, आशुभाषण और क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। निबंध प्रतियोगिता हिंदी, उर्दू, संस्कृत व अंग्रेजी में होगी, जबकि वाद-विवाद हिंदी और अंग्रेजी में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के संस्थापक की स्मृति में जनवरी या फरवरी माह में संस्थापक सप्ताह समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक के अंत में डॉ. अरुण कुमार को सह सांस्कृतिक निदेशक नामित किया गया।
विज्ञापन
बैठक में प्रो. एसपी मिश्र, प्रो. तबस्सुम फरखी, डॉ. तारिक कबीर, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. राम रहीस, डॉ. आशीष लाल, डॉ. रमेश शुक्ल, डॉ. प्रखर त्रिपाठी, डॉ. अवनींद्र दीक्षित, डॉ. कृतिका तिवारी, डॉ. अनुज सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, डॉ. वंदना सिंह व मणिका मिश्रा सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।