{"_id":"64ca9ce3e0a3aff7a90a3dc9","slug":"former-mlas-property-worth-one-crore-ten-lakh-attached-balrampur-news-c-99-1-slko1018-1587-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें, एक करोड़ 10 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें, एक करोड़ 10 लाख की संपत्ति कुर्क
Thu, 03 Aug 2023 11:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:28 AM IST
सार
सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की एक करोड़ दस लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। उनकी पहले भी करीब 116 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
उतरौला के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी
विस्तार
बलरामपुर उतरौला के पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बलरामपुर जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर लखनऊ के सरोजनी नगर में पूर्व विधायक की एक करोड़ दस लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। इसके पहले भी उनकी उतरौला, सादुल्लाहनगर व लखनऊ में 115 करोड़ 87 लाख रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन
जनपद बलरामपुर में भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सादुल्लाहनगर क्षेत्र अंतर्गत जिलाधिकारी बलरामपुर के वाद संख्या 385/2020 व बलरामपुर पुलिस की आख्या पर मंगलवार को लखनऊ के सरोजनीनगर में पूर्व विधायक का थ्री बीएचके फ्लैट, तृतीय तल अलायाह एवेन्यू, 79/4 पुराना किला कुर्क किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश की हिदायत: हिंदू-मुस्लिम मुद्दों पर बोलने से बचें पार्टी प्रवक्ता, सभी 80 सीटें जीतने का बनाएं लक्ष्य
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुश्किल में पीसीएस ज्योति मौर्या: नियुक्ति विभाग ने दिए जांच के आदेश, पति ने की थी लेनदेन संबंधी शिकायतें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार ने बताया कि लखनऊ में यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई है। यह फ्लैट 1580 वर्गफीट का है। इसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ दस लाख रुपये है।
पहले भी करीब 116 करोड़ रुपये की संपत्ति हो चुकी है कुर्क
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि इसके पहले भी भूमाफिया आरिफ अनवर हाशमी के गैंग की 115 करोड़ 87 लाख रुपये की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जा चुका है। कुर्की की गई संपत्ति में सादुल्लाहनगर में कृषि भूमि, रेहरा बाजार में नेशनल महिला महाविद्यालय की भूमि, उतरौला अर्बन में एजी हाशमी शिक्षण संस्थान, बरायल उतरौला में सोसाइटी बालिका विकास सेवा संस्थान, सादुल्लाहनगर में पत्नी रोजी सलमा के नाम अंकित कृषि भूमि, मढ़या खुर्द मनकापुर गोंडा में आवासीय प्लाॅट, सादुल्लाहनगर में जामा मस्जिद के पास प्लाॅट, कम्मरपुर में कृषि भूमि, किशुनपुर सागर में ईट भट्ठा व सादुल्लाहनगर में भाई फरीद अनवर हाशमी के नाम आवासीय प्लाॅट शामिल है। इसके अतिरिक्त वल्लीपुर मनकापुर में भाई निजामुद्दीन के नाम जमीन, सादुल्लाहनगर में भाई आबिद अनवर हाशमी के नाम जमीन, सादुल्लाहनगर में प्लाट, दो वाहन, लखनऊ के गोमतीनगर में प्लाट व वृंदावन योजना में फ्लैट सहित अन्य कई प्लाट व कृषि योग्य भूमि भी शामिल हैं।