फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PCS Jyoti Maurya in trouble again

मुश्किल में पीसीएस ज्योति मौर्या: नियुक्ति विभाग ने दिए जांच के आदेश, पति ने की थी लेनदेन संबंधी शिकायतें

Wed, 02 Aug 2023 08:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 02 Aug 2023 08:00 AM IST
सार

अपने पति आलोक मौर्या से विवादों के चलते सुखियों में आईं पीसीएस ज्योति मौर्या अब एक नई मुसीबत में घिरने वाली हैं। नियुक्ति विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
PCS Jyoti Maurya in trouble again
sdm jyoti maurya - फोटो : Social Media

विस्तार

बरेली में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के खिलाफ नियुक्ति विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। उनके पति आलोक मौर्या ने अनियमित लेनदेन संबंधी शिकायतें की हैं। इसकी जांच प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत करेंगे। आदेश मिलते ही पंत ने अपने स्तर से जांच के लिए कमेटी का गठन भी कर दिया है।

विज्ञापन


ज्योति मौर्या हाल ही में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ मधुर रिश्तों को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। इस पर उनके पति आलोक मौर्या ने कई फोरम पर शिकायतें की थीं। नियुक्ति विभाग को भी भेजी शिकायत में अनियमित लेनदेन का जिक्र किया है। इस पर नियुक्ति विभाग ने जांच कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन


मामले में आगे की जांच के लिए प्रयागराज के अपर आयुक्त (प्रशासन) की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसमें प्रयागराज के एडीएम प्रशासन और वहीं की एसीएम फर्स्ट को भी रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed