फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fire broke out due to short circuit, two cylinders along with Petromax exploded

Balrampur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पेट्रोमैक्स के साथ फटे दो सिलिंडर

Sat, 28 Feb 2026 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit, two cylinders along with Petromax exploded
ललिया के कोड़री कस्बे में आग लगने से जला सामान और झुलसी महिला। संवाद
ललिया। कोड़री कस्बे में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे बंजरगी व लालता गुप्ता की बर्तन और रुई की दुकान में शॉट सर्किट से आग लग गई। दुकान में आग लगने के बाद पहले पेट्रोमैक्स फटा इसके बाद दुकान में रखें को गैस सिलिंडर भी फट गए। इससे आग भड़क गई। तेज धमाके से दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान में सो रही बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन

कोड़री निवासी विनोद ने बताया कि रात 10:30 बजे के करीब अचानक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक कुछ करते उतनी देर में दुकान के अंदर से तेज धमाके की आवाज आई। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। आग बुझाने के लिए लोगों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए और आग बुझाने की कोशिश शुरू की।
विज्ञापन

दुकान के अंदर 60 वर्षीय रेखा देवी रोज की तरह सो रही थीं। उन्हें बचाने के लिए लोगों ने दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया। पानी और मिट्टी डालकर किसी तरह धुएं और लपटाें की बीच से वृद्धा को निकालकर एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, वहां उनका इलाज चल रहा है। रात में पहुंचीं दमकल की गाड़ियों को भी आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रात भर की कोशिशों के बाद भोर पहर में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि काफी मशक्कत कर भोर में करीब चार बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी हुई है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। दुकान में सिलिंडर होने की बात सामने आई है। सिलिंडर के फटने की आशंका है। मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।

दुकान मालिक ने कहा सिलिंडर सुरक्षित
दुकानदार बजरंगी गुप्त ने गैस से जलने वाले पेट्रोमैक्स के फटने की बात तो मानी, लेकिन उनका कहना है दो सिलिंडर रखे तो थे, लेकिन दोनों सुरक्षित हैं। उनका कहना है कि धमाका पेट्रामैक्स का थो। वहीं पुलिस इस धमाके को देखते हुए सिलिंडर फटने के मामले की भी पड़ताल कर रही है। कस्बे के लोगों का कहना है कि शुक्र था कि दुकान में महिला के सिवा कोई था नहीं और रात में दुकान बंद हो चुकी थी।

ललिया के कोड़री कस्बे में आग लगने से जला सामान और झुलसी महिला। संवाद

ललिया के कोड़री कस्बे में आग लगने से जला सामान और झुलसी महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed