फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Empty tanks, people struggled for hours in the sun for petrol and diesel

Balrampur News: टंकियां खाली, पेट्रोल-डीजल के लिए धूप में घंटों जूझते रहे लोग

Thu, 16 Apr 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 16 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Empty tanks, people struggled for hours in the sun for petrol and diesel
बलरामपुर के गोंडा रोड पर ​स्थित पेट्रोल पंप पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन ।-संवाद
बलरामपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बुधवार को लोग परेशान रहे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई पेट्रोल पंपों की टंकियां सूख गईं। हालात यह रहे कि डीजल के लिए किसान और वाहन चालक सुबह चार बजे से ही पंपों पर लाइन में लग गए, लेकिन सुबह काफी देर तक भी उन्हें ईंधन नहीं मिल सका। तेज धूप में घंटों इंतजार के बावजूद कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के गोंडा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को भोर से ही लंबी कतार लग गई थी। लाइन में लगे विशाल और यशवंत लाल ने बताया कि वे सुबह चार बजे से डीजल लेने के लिए खड़े हैं। उस समय करीब 150 लोग पहले से मौजूद थे। पंप पर रात में टैंकर आने की सूचना के चलते लोग उम्मीद में लाइन में लग गए थे, लेकिन सुबह 11 बजे तक भी उनका नंबर नहीं आ पाया। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पंप संचालक द्वारा कृषि कार्य के लिए प्रति व्यक्ति अधिकतम एक हजार रुपये का ही डीजल दिया जा रहा था।
विज्ञापन

वीर विनय चौराहा स्थित पंप पर पेट्रोल खत्म हो जाने से बाइक सवारों को निराश लौटना पड़ा, जबकि डीजल के लिए गैलन और डिब्बा लेकर लोग घंटों धूप में जूझते नजर आए। पसीने से तरबतर लोग लाइन में खड़े रहे, लेकिन आपूर्ति सीमित होने के कारण सभी को ईंधन नहीं मिल पाया। उतरौला मार्ग, श्रीदत्तगंज, तुलसीपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। श्रीदत्तगंज के पंप पर पूरे दिन टंकियां सूखी रहीं, जिससे न पेट्रोल मिला और न ही डीजल। कई लोगों ने बताया कि वे पांच से 10 किलोमीटर तक अलग-अलग पंपों का चक्कर लगाते रहे, लेकिन कहीं भी ईंधन उपलब्ध नहीं था। कमलेश, अशोक, सुहेल और यदुनंदन ने बताया कि दो से तीन पंप पर जाने के बाद भी पेट्रोल नहीं मिला, जिससे उन्हें निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल की कमी का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। मड़ाई, जुताई और सिंचाई जैसे जरूरी कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस समय डीजल की उपलब्धता बेहद जरूरी है, लेकिन संकट के कारण काम ठप पड़ने की स्थिति बन रही है।

10 पंप पर ईंधन खत्म होने का दावा
12 पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार को डीजल-पेट्रोल का स्टॉक समाप्त हो गया था। गोंडा ऑयल डिपो व लखनऊ डिपो से ईंधन की आपूर्ति कराई जा रही है। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल के टैंकर सामान्य रूप से पहुंच रहे हैं। शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।
- विपिन कुमार जैन, जिलाधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed