फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Focus on quality of education; unrecognised schools to be sealed

Balrampur News: शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर, बिना मान्यता वाले स्कूल होंगे सील

Fri, 11 Sep 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Focus on quality of education; unrecognised schools to be sealed
फोटो- 30- राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा का निरीक्षण करते डीएम व सीडीओ। स्रोत सूचना विभाग
बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पठन-पाठन की व्यवस्था, शैक्षिक संसाधनों, विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में लगातार सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि नियमित आकलन के आधार पर विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति पर नजर रखी जाए। कमजोर विद्यार्थियों को चिह्नित कर उनके लिए अतिरिक्त शैक्षिक गतिविधियां संचालित की जाएं। उन्होंने विद्यालय के वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर का अवलोकन करते हुए निर्धारित पाठ्यक्रम और गतिविधियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यालय में संचालित पंख कॅरिअर गाइडेंस कक्ष का भी निरीक्षण किया। विद्यार्थियों को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और कॅरिअर विकल्पों की नियमित जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। विद्यालय परिसर में उपलब्ध भूमि और संसाधनों की जानकारी लेते हुए उनके बेहतर शैक्षिक उपयोग के निर्देश दिए। सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व विकास पर भी जोर दिया। कक्षाओं की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता के अनुसार सेक्शन बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर नियमानुसार सील कराने की बात कही। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed